Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई नशा मुक्त हरियाणा के संदेश के साथ साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा 25 अप्रैल को जिला फतेहाबाद में भूना खंड में प्रवेश करेगी। रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
ये भी पढे़ंः Haryana News: प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तत्पर: CM नायब सिंह सैनी

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा 25 अप्रैल को जिला फतेहाबाद के ढाणी कंबोज में प्रवेश कर भूना, जांडली खुर्द, ढाणी बिसला, बरसीन से होते हुए भूना में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान नशा मुक्ति की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 26 अप्रैल को श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला से साइक्लोथॉन यात्रा दरियापुर सर्विस लेन से होते हुए जिला सिरसा में प्रवेश करेगी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के द्वितीय फेज की श्रृंखला में भारत के अमृतकाल में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत यह साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा न करने बारे जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए साइक्लोथॉन के साथ-साथ एक्टिविटी कैलेंडर के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
ये भी पढे़ंः Haryana: आगजनी से हुए नुकसान पर सख्त सरकार, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा: CM Nayab Saini
उन्होंने जिला के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे साइक्लोथॉन 2.0 में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पोर्टल पर दिए एंटी ड्रग साइक्लोथॉन पर अपना पंजीकरण करवाएं। पंजीकरण के आधार पर ही साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
