Haryana

Haryana: आगजनी से हुए नुकसान पर सख्त सरकार, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा: CM Nayab Saini

राजनीति हरियाणा
Spread the love

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

प्रभावित किसान संबंधित उपायुक्तों के समक्ष करें आवेदन

नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज व खाद में मदद की जाएगी

Haryana News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में खेतों में हो रही अचानक आगजनी की घटनाओं से फसलों व पशुओं को हुए नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए किसानों को मुआवजे देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां सिविल सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है। हमारी सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में हुई आगजनी की घटनाओं से फसलों या पशुओं सम्बंधित जान-माल का नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे आगजनी से संबंधित घटनाओं की रिपोर्ट लें। प्रभावित किसान संबंधित उपायुक्तों के समक्ष आवेदन करें, जिससे उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज और खाद में भी मदद की जाएगी, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से बोझ न झेलना पड़े।

ये भी पढ़ेंः Haryana News: जींद के उचाना में आयोजित हुआ धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह

राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है

मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी आपदा की स्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिले और उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके।

ये भी पढ़ेंः Haryana: पंचकूला को स्मार्ट सीटी बनाना सरकार का ध्येय- CM नायब सिंह सैनी

सीएम सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फील्ड स्तर पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें और पारदर्शी तरीके से मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी करें। यह निर्णय प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों को और मजबूती देता है, जिससे किसानों में भरोसा बढ़ेगा और वे भविष्य के लिए आश्वस्त हो सकेंगे।