Haryana

Haryana: जनता की भलाई के लिए काम करें CRPF: CM Nayab Saini

राजनीति हरियाणा
Spread the love

सीएम सैनी का संदेश: सेवा और सद्भावना के साथ करें कर्तव्यों का निर्वहन

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नवनियुक्त अधिकारियों से जनता की सेवा करने और ऐसे फैसले लेने का आह्वान किया जो समाज की भलाई सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ेः Haryana: साल 2025-26 के लिए आगामी राज्य बजट होगा विकासोन्मुखी- CM Nayab Saini

मुख्यमंत्री कादरपुर स्थित प्रशिक्षण अकादमी में CRPF के प्रशिक्षु अधिकारियों के 55वें बैच की ‘पासिंग आउट परेड’ (Passing Out Parade) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘यह आपके जीवन का एक नया अध्याय है। मैं आपके सफल, रोमांचक और चुनौतीपूर्ण करियर की कामना करता हूं।’

राष्ट्रीय ध्वज थामते समय सेवा का संकल्प लें: सीएम सैनी

सीएम नायाब सैनी (CM Nayab Saini) ने युवा अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज थामते समय यह याद रखना जरूरी है कि यह सेवा लोगों की भलाई के लिए है। उन्होंने कहा कि हर निर्णय का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए सोच-समझकर काम करें। अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना भी उनकी जिम्मेदारी है।

दो महिला अधिकारियों सहित 39 प्रशिक्षु अधिकारी हुए उत्तीर्ण

इस अवसर पर अकादमी (Academy) से दो महिलाओं सहित कुल 39 प्रशिक्षु अधिकारी पास आउट हुए। ये सभी अधिकारी देश के विभिन्न आंतरिक सुरक्षा विभागों में सहायक कमांडेंट के रूप में तैनात होंगे। इन्हें लगभग 52 सप्ताह तक युद्ध कौशल, लड़ाई, गोलीबारी और अन्य विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है CRPF

CRPF लगभग 3.25 लाख कर्मियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल (Paramilitary force) है। इसे मुख्य रूप से वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों और पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद से निपटने के लिए तैनात किया जाता है।