हरियाणा के CM सैनी के नए सिपाहसलार..जानिए कौन हैं IAS अभिमन्यु?

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा

Haryana: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) के नए सिपाहसलार (Personal Secretary) बनाया गया है। आपको बता दें कि IAS अधिकारी अभिमन्यु सिंह को सीएम नायब सिंह सैनी का OSD नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी अभिमन्यु अभी तक हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के निजी सचिव यानी कि पर्सनल सेक्रेटरी थे। इस सूचना की आधिकारिक आदेश भी जारी किया जा चुका है, जिसमें लिखा है कि वह विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Bihar में किस सीट पर कब होगी वोटिंग..पढ़िए डिटेल

Pic Social Media

आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी का कार्यालय चलाने के लिए टीम तैयार हो गई है। आईएएस अधिकारी अभिमन्यु सिंह मूल रूप से रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र से आते हैं।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान फ्लोर टेस्ट में जीत हासिल की। सीएम नायब सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ के राजभवन में एक शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के नए सीएम के रूप में शपथ ली। चार भाजपा नेताओं कंवर पाल गुज्जर, जय प्रकाश दलाल, मूलचंद शर्मा और बनवारी लाल ने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।