bhagvat katha in supertech ecovillage-1

Supertech EV1: श्रीमद् भागवत् प्रवचन का आज आखिरी दिन

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Supertech EV1: महादेव सेवा परिवार, इकोविलेज 1 द्वारा का आयोजित  

कार्यक्रम की रूप रेखा:-                         

विषय : ऋषि च्यवंन मुनि प्रसंग पर विशेष प्रवचन।

दिनांक : 13 – 15 दिसंबर 2024

समय : शाम 03:30 से – 07:30 तक

स्थान : इकोविलेज 1 पोडियम एम्पिथिएटर।

Supertech EV1: ग्रेटर नोएडा वेस्ट कि सोसाइटी सुपरटेक इकोविलेज 1, में तीन दिवसीय भागवत् कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत् कथा  का आयोजन महादेव सेवा परिवार, इकोविलेज 1 एवं  सोसाइटी मे स्थित ISKCON द्वारका एवं नोएडा के भक्तों  द्वारा किया जा रहा है। महादेव सेवा परिवार और ISKCON के भक्तों द्वारा सोसाइटी में  भागवत् प्रवचन नियमित रूप से कराया जाता है, जिसमें ISCKON द्वारका नयी दिल्ली, से संबद्ध विश्व विख्यात कथा प्रवचन कर्ता अपनी अद्भुत प्रतिभा से जन मानस का मार्गदर्शन करते हैं।

इस बार  ISCKON द्वारका से संबद्ध विश्व विख्यात कथा प्रवचन कर्ता एच जी प्रशांत मुकुंद प्रभु जी के द्वारा गीता जयंती के अवसर श्री मद्भागवत में वर्णित ऋषि च्यवंन मुनि के जीवन प्रसंग पर आधारित विशेष कथा प्रवचन हो रहा है। आप पहले भी कई बार इस सोसाइटी में आकर सोसाइटी और इस क्षेत्र के जनमानस का मार्ग दर्शन कर चुके हैं। एचजी प्रशांत मुकुंद प्रभु जी इस्कॉन द्वारका, नई दिल्ली में आध्यात्मिक मार्गदर्शक और वरिष्ठ परामर्शदाता हैं। आप यूट्यूब, हरे कृष्णा टीवी, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी लोकप्रिय आध्यात्मिक वक्ता हैं।    

  

द्वतीय दिवस सुपरटेक इकोविलेज 1 में हुई श्रीमद् भागवत्  प्रवचन से शिक्षा के मुख्य बिंदु

जो वैष्णव के प्रति अपराध करता है उसे बहुत कष्ट झेलने पड़ते हैं ।

अगर परिवार को महबूत एक दूसरे के मनोभाव को समझना अति आवश्यक है ।

जो वैष्णव भक्त नहीं है वे सदैव हर बात पर हर किसी से नाराज़ ही होते रहते हैं ।

जो हरि नाम जप करते हैं उनके सारे काम बनते हैं ।

एक हरि नाम ही है जो सदैव हमारे साथ रहता है ।

जो नित्य हरि नाम जपते हैं, उनसे भगवान प्रसन्न रहते हैं।

दुःखी जीवन जिया तो क्या जिया, जीना है तो खुश होकर जियो ।

 भगवान की शरण में जाने के बाद कोई भी आपका बाल भी बाँका नहीं कर सकता ।

बाल्यकाल सतोगुण दर्शाता है, यौवन रजोगुण दर्शाता है, और बुढ़ापा तमोगुण दर्शाता है ।

आज अगर दुख और बीमारियाँ मिल रही हैं, तो इसका अर्थ है पूर्व में किए गए कर्म ।

मनगढ़ंत जीवन जीने से जीवन निकृष्ट हो जाता है। शास्त्रिक जीवन जीने से जीवन पूर्ण हो जाता है ।

समझाया भी उसी को जाता है जो समझने को तैयार होता है।

जो शिव जी का नाम लेकर भाँग आदि का सेवन करते हैं वे पाखंडी होते हैं ।

जो बिना मंत्रोचारण के स्नान करते हैं वे पशु तुल्य स्नान करते हैं ।

एक सती स्त्री अपने पति के अलावा किसी और पुरुष पर नज़र नहीं डालती है। उसी तरह, एक प्रतिबद्ध पति अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य स्त्री पर नज़र नहीं रखता।

भगवान का नाम लेने से जीवन का कल्याण हो जाता है ।

केवल भगवान के नाम का जप करने से समूल पाप नष्ट हो जाते हैं ।

आयोजन कर्ता:-

शशि भूषण शाह, संजय डेडवाल,  संजय शर्मा, जीत बहादुर सिंह, मुकेश ओझा, डी के जायसवाल, आनंद पाल सिंह, विमल ओझा, कमल कुलश्रेष्ठ, संजीव दुबे, हिमांशु गुप्ता, आशुतोष शर्मा, नीरज गोयल, विजय, राजेश शर्मा, अरुण गुप्ता, महादेव सेवा परिवार के सदस्य और इकोविलेज 1 के समस्त गनमान्य निवासी।

निवेदन:-

समस्त इकोविलेज 1 के गनमान्य निवासियों से अनुरोध है कि आप सभी पूरे परिवार और मित्रों के साथ आयें और एचजी प्रशांत मुकुंद प्रभु जी के प्रवचनों को श्रवण कर अपने जीवन को सफल बनायें।

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे !!