हरियाणा के CM नायब सिंह ने बांटे मंत्रालय..जानिए किसके खाते में क्या गया ?

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा

Haryana News: हरियाणा में बनी नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्रालय का बंटवारा हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह के एक सप्ताह से अधिक समय बाद शुक्रवार को हरियाणा मंत्रिपरिषद (Haryana Council of Ministers) के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने गृह विभाग को अपने पास रखा है। एक सरकारी आदेश के मुताबिक, सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) गृह, राजस्व और आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता, सूचना और जनसंपर्क और भाषा और संस्कृति, खान और भूविज्ञान, रखेंगे। आदेश के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का आवंटन किया है।
ये भी पढ़ेंः अनिल विज की नाराजगी पर बोले CM नायब सिंह..वो हमारे वरिष्ठ नेता, उनका आशीर्वाद ज़रूरी

Pic Social Media

कंवर पाल संभालेंगे कृषि विभाग

मनोहर लाल खट्टर सरकार (Manohar Lal Khattar Government) की कैबिनेट में गृह विभाग अनिल विज (Anil Vij) के पास था, जिन्हें सैनी कैबिनेट (Saini Cabinet) में इस बार जगह नहीं मिली है, जबकि सीआईडी विभाग (CID Department) खट्टर के पास था। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल को प्रमुख कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत और पर्यटन और संसदीय कार्य विभाग का जिम्मा मिला है।

खट्टर कैबिनेट (Khattar Cabinet) में जेपी दलाल के पास कृषि विभाग था। एक दूसरे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, जिनके पास पिछले मंत्रालय में परिवहन विभाग था उनको उद्योग और वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले का विभाग दिया गया हैं। रणजीत सिंह को ऊर्जा और जेल विभाग ही दिया गया है, खट्टर सरकार (Khattar Cabinet) में भी उनके पास यही विभाग थे।

स्वास्थ्य विभाग मिला कमल गुप्ता को

जय प्रकाश दलाल को भी प्रमुख वित्त विभाग दिया गया है, जो पहले सीएम खट्टर के पास था। वह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और शहरी संपदा विभाग भी संभालेंगे। कमल गुप्ता को स्वास्थ्य, आयुष, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग दिया गया है, जो पहले अनिल विज के पास था। गुप्ता के पास नागरिक उड्डयन की भी जिम्मेदारी दी गई है, जो पहले जेजेपी के पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला के पास था। कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः क्या दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी? क्या कहता है क़ानून?

Pic Social Media

महिपाल ढांडा को मिला पंचायत, सहकारिता विभाग

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में सीमा त्रिखा को स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है। महिपाल ढांडा विकास और पंचायत, सहकारिता मंत्री बनाया गया है, जो विभाग पहले खट्टर कैबिनेट में जेजेपी नेताओं द्वारा संभाले जाते थे। असीम गोयल को परिवहन, महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है।

अभय सिंह यादव (Abhay Singh Yadav) को सिंचाई और जल संसाधन, सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण विभाग दिया गया है। सुभाष सुधा को शहरी स्थानीय निकाय और सभी के लिए आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बिशंबर सिंह सामाजिक न्याय, अधिकारिता, एससी और बीसी कल्याण और अंत्योदय, मुद्रण और स्टेशनरी विभाग संभालेंगे।

संजय सिंह को खेल विभाग का जिम्मा

संजय सिंह को पर्यावरण, वन और वन्य जीव और खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले राज्य में तेजी से बदलाव करते हुए मनोहर लाल खट्टर की जगह ओबीसी नेता नायब सिंह सैनी को हरियाणा का सीएम बना दिया। आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

उसी दिन सैनी के साथ 4 भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। 19 मार्च को, सैनी ने बाद में मनोहर लाल खट्टर की जगह कार्यभार संभालने के एक सप्ताह बाद अपने पहले विस्तार में 8 भाजपा विधायकों को अपने मंत्रिपरिषद में शामिल किया, जिनमें से सात नए चेहरे थे। नायब सिंह सैनी सरकार ने पिछले बुधवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत जीत लिया है।