Delhi

Delhi: दिल्ली की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनकर तैयार, इतने करोड़ का है फ्लैट

Trending दिल्ली
Spread the love

Delhi: दिल्ली की अब तक की सबसे ऊंची इमारत बनकर तैयार हो चुकी है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली की अब तक की सबसे ऊंची इमारत (Tallest Building) बनकर तैयार हो चुकी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ‘डीडीए टावरिंग हाइट्स’ (DDA Towering Heights) नाम से इस प्रोजेक्ट को राजधानी के कड़कड़डूमा इलाके में विकसित किया है। इस आवासीय योजना के तहत कुल 1026 प्रीमियम 2 बीएचके फ्लैट (Flat) तैयार किए गए हैं, जिन्हें इच्छुक खरीदार ई-नीलामी (E-Auction) के जरिए खरीद सकेंगे। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?

48 मंजिला, 155 मीटर ऊंची इमारत

आपको बता दें कि डीडीए टावरिंग हाइट्स (DDA Towering Heights) को पूर्वी दिल्ली के ईस्ट दिल्ली हब के तहत विकसित किया गया है। यह प्रोजेक्ट कुल 30 हेक्टेयर (लगभग 74 एकड़) में फैला हुआ है। इसमें एक 155 मीटर ऊंची, 48 मंजिला इमारत बनाई गई है, जो अब तक दिल्ली की सबसे ऊंची इमारत है। इससे पहले दिल्ली नगर निगम का सिविक सेंटर 112 मीटर ऊंचा था, जो राजधानी की सबसे ऊंची इमारत माना जाता था।

फ्लैट की कीमत 1.78 करोड़ से शुरू

इस प्रोजेक्ट में कुल 1026 प्रीमियम 2 बीएचके फ्लैट हैं, जिनका क्षेत्रफल 142 वर्ग मीटर से लेकर 250 वर्ग मीटर तक है। इन फ्लैटों का आधार आरक्षित मूल्य 1.78 करोड़ रुपये से शुरू होकर 3.09 करोड़ रुपये तक रखा गया है। यह पहली ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) परियोजना है, जिसकी आधारशिला दिसंबर 2019 में रखी गई थी।

ऐसे होगी ई-नीलामी और भुगतान प्रक्रिया

इन फ्लैटों (Flats) को खरीदने के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बोली लगाने वाले खरीदारों को नीलामी के समय फ्लैट की कुल राशि का 75 फीसदी हिस्सा जमा करना होगा। शेष 25 फीसदी राशि को भुगतान करने के लिए जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बेहतरीन कनेक्टिविटी से लैस

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी कनेक्टिविटी है। कड़कड़डूमा इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन इस परियोजना के पास ही स्थित है, जहां ब्लू और पिंक लाइनें मिलती हैं। साथ ही आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आनंद विहार ISBT भी नजदीक हैं। इसके अलावा एनएच-9, एनएच-24 और दिल्ली के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों से यह इलाका सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

ऐसे करें आवेदन

इस प्रोजेक्ट से संबंधित ब्रोशर 25 अक्टूबर 2025 से डीडीए की वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर उपलब्ध होगा। ऑनलाइन पंजीकरण और एडवांस पेमेंट जमा करने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर 2025 तक चलेगी। अंतिम प्रस्तुति 24 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे तक की जा सकेगी।

जानें ई-नीलामी की तारीख और प्रशिक्षण

डीडीए ने खरीदारों के लिए डमी नीलामी प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की है, जो 26 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित होगा। इसके बाद, मुख्य ई-नीलामी 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2025 तक डीडीए की वेबसाइट पर होगी। यह प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम तरीके से फ्लैटों की बिक्री सुनिश्चित करेगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में डेंगू ने 500 लोगों को चपेट में लिया, डॉक्टर्स ने बचने के ख़ास टिप्स दिए

मेट्रो और सड़क मार्गों से शानदार कनेक्टिविटी

डीडीए टावरिंग हाइट्स (DDA Towering Heights) की लोकेशन इसे और भी आकर्षक बनाती है। यह परियोजना कड़कड़डूमा इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन (ब्लू और पिंक लाइन) के पास स्थित है। इसके अलावा, यह आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आनंद विहार आईएसबीटी से भी नजदीक है। एनएच-9, एनएच-24 और अन्य प्रमुख सड़क मार्गों के माध्यम से यह मध्य, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।