डॉ. महेश शर्मा का गांव चलो अभियान.. नवादा, रोशनपुर, मुर्शिदाबाद के लोगों से आत्मीय संवाद

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Nodia: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा लगातार गौतमबुद्ध नगर के गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। सासंद डॉक्टर महेशा शर्मा (Dr Mahesha Sharma) का लोगों से मिलने और उनकी समस्या को जानने का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसी के चलते सांसद के गांव चलो अभियान में लोग काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और सासंद डॉक्टर महेश शर्मा के कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः गौतमबुद्ध नगर की जनता बोली-एक बार फिर कमल खिलेगा..फिर से मोदी PM बनेंगे
इसी क्रम में सासंद डॉक्टर महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के ग्राम सभा नवादा, रोशनपुर व गाँव मुर्शिदाबाद पहुंचे और वहां के प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशल क्षेम जाना। इसके साथ ही डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व में एक बार पुनः केंद्र में विकास एवं सुशासन का कमल खिलाने की अपील भी की।

गाँव चलो अभियान के अंतर्गत सासंद डॉक्टर महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के जेवर विधानसभा स्थित ग्राम सभा बागपुर व दादूपुर पहुंचे जहां वे प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और साथ में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोग कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक किया।

इसी क्रम में सासंद डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर के संसदीय क्षेत्र स्थित जेवर विधानसभा के ग्राम सभा सिरसा व सलेमपुर गुर्जर के प्रिय निवासियों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना और साथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार लाने की अपील भी की।