Greater Noida West के शराब के ठेके से 13 लाख गायब
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के थाना बिसरख में रवीश कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में रवीश ने बताया है कि उसके शराब के ठेके (Liquor Stores) से लाखों रुपये का कैश चोरी हो गया है। पुलिस (Police) ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ंः Noida: नोएडा की इन 2 शातिर महिलाओं ने 24 लोगों को ऐसे बनाया शिकार

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जानिए कब की है घटना
मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले रवीश कुमार अभी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगरी गोल चक्कर स्थित शराब के ठेके पर रहते हैं। रवीश ठेके पर सेल्समैन (Salesman) का काम करते हैं। वहीं बीयर के ठेके का सेल्समैन नितिन है। रवीश ने शिकायत में बताया है कि बीते 13 दिसंबर की सुबह करीब 4 बजे उनके शराब के ठेके से लाखों रुपये का कैश चोरी हो गया। जब वह सोकर उठे तो उन्हें इसके बारे में जानकारी हुई। रवीश ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।
ये भी पढ़ेंः Noida: आम्रपाली सिलिकॉन सिटी को NBCC का बड़ा गिफ्ट
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (Cctv Cameras) की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी चोर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
