Greater Noida West

Greater Noida West: गौर सिटी गोलचक्कर पर तेज रफ़्तार बाइक की वजह से दर्दनाक हादसा

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

तेज रफ्तार बाइक ने बैरियर को टक्कर मार दी और कई बार पलटते हुए अंडरपास में जा गिरी।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी गोलचक्कर (Gaur City Roundabout) पर बन रहे अंडरपास पर सोमवार देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार रेसिंग बाइक बैरियर (Barrier) तोड़ते हुए हवा में उछली और निर्माणाधीन अंडरपास में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक (Bike) के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही एक युवती की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…

सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर आधी रात को कपल बाइक से क्यों निकले थे।

ये भी पढ़ेंः Plot Scheme: यमुना प्राधिकरण का छोटा प्लॉट स्कीम, जल्दी से डिटेल पढ़िए

14 एवेन्यू से निकली थी युवती

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाली युवती का नाम कशिश था, जो गौर सिटी के 14 एवेन्यू में रहती थी। बाइक चला रहा युवक अंकुश, पंचशील ग्रींस सोसायटी का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, अंकुश रात को कशिश को लेने उसके घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर चार मूर्ति की तरफ जा रहे थे।

रास्ते में गौर सिटी गोलचक्कर (Gaur City Roundabout) पर तेज रफ्तार के चलते बाइक ने पहले बैरियर को टक्कर मारी और फिर कई बार पलटते हुए निर्माणाधीन अंडरपास में जा गिरी। घटनास्थल पर भारी मात्रा में निर्माण सामग्री पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि गिरते वक्त कशिश के सिर में सरिया या कोई भारी वस्तु लगने के कारण उसकी मौत हुई।

ये भी पढ़ेंः Supertech: सुपरटेक के इस प्रोजेक्ट में घर ख़रीदने वालों की बल्ले-बल्ले!

पुलिस जांच में जुटी, अभी नहीं मिली तहरीर

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह बाइक की तेज रफ्तार मानी जा रही है। कशिश के परिजनों को सूचना दे दी गई है और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यदि युवती के परिजन लिखित शिकायत देते हैं तो मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।