Noida Airport

Noida Airport: बिना ब्रेक के आपकी गाड़ी पहुंचेगी नोएडा एयरपोर्ट..ये रही डिटेल

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida Airport तक मिलेगी बेहतरीन कनेक्टविटी, होने जा रहा है यह काम

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अप्रैल महीने से फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट शुरू होने से पहले अन्य शहरों से एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी (Better Connectivity) प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में नोएडा एयरपोर्ट तक पुश्ता रोड (Pushta Road) के जरिये नई कनेक्टिविटी प्रदान की जा सकती है। यह योजना तभी आगे बढ़ेगी जब पुश्ता रोड को एनएच घोषित किया जाए। इसके लिए उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग (Irrigation Division) की एनओसी की आवश्यकता है। हाल ही में प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकश एम (CEO Dr. Lokesh M) ने पीडब्ल्यूडी (PWD) के इंजीनियरों के साथ मीटिंग की।
ये भी पढ़ेंः Gurugram Metro: Noida से गुरुग्राम..मेट्रो में सफ़र करने वालों की ज़्यादा जेब कटेगी

Pic Social Media

पुश्ता रोड को लेकर बनाई जा रही है रिपोर्ट

इंजीनियर पुश्ता रोड (Pushta Road) को लेकर एक सर्वे रिपोर्ट बना रहे हैं। वह नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) को रिपोर्ट सौपेंगे। यहां से शासन के पास रिपोर्ट भेजी जाएगी। शासन स्तर से ही उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग को आगे की प्रक्रिया के लिए एप्रोच किया जाएगा, जिसमें सिचाई विभाग पुश्ता रोड को एनएच घोषित करने के लिए एनओसी जारी कर सकती है। नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम के मुताबिक हाल ही में मेरठ से पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की टीम आई थी, जिसने पुश्ता रोड का सर्वे कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

एनएच घोषित होने के बाद ही शुरू होगा निर्माण

प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने आगे बताया कि नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया तब तक इस लिंक रोड का निर्माण नहीं कर सकता जब तक प्रदेश सरकार से इस रोड के एनएच में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं करती है। हालांकि, कंसल्टेंट कंपनी को प्राधिकरण के साथ परियोजना पर काम करने के लिए अटैच किया गया है। जो नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के समानांतर नया एक्सप्रेस-वे (Expressway) बनाने की योजना शुरू कर चुकी है। परियोजना पूरी होने से 10 लाख वाहनों को सीधा लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः NCR School Van: प्राइवेट स्कूल वैन से बच्चों को भेजने वाले पेरेंट्स ख़बर पढ़ लें

नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे के समानांतर बनना है एक्सप्रेसवे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण लगभग-लगभग पूरा कर लिया गया है। संभवत: अप्रैल में इसका संचालन शुरू किया जा सकता है। इसके बाद नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक भार दोगुना होने की बात कही जा रही है। इसलिए लोगों को ट्रैफिक की समस्या से बचाने के लिए प्राधिकरण की ओर से नई कनेक्टिविटी की संभावना को तलाशा जा रहा था। बार-बार यमुना तटबंध सड़क (लिंक रोड) को एक्सप्रेस-वे के समानांतर एक्सप्रेस-वे बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

उन्होंने आगे कहा कि प्राधिकरण के पास इतना फंड नहीं है कि वह नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे के समानांतर एक नया एक्सप्रेसवे बना सके। इसलिए एचएसएआइ से बार बार इसे लेने का आग्रह किया जाता है, जिससे नई कनेक्टिविटी को समय से पूरा किया जा सके। एनएच से यमुना तटबंध सड़क (लिंक रोड) न कनेक्ट होने से एनएचएआइ हाथ खींच रहा था, अब प्राधिकरण ने समाधान कर दिया है, पुश्ता रोड को एनएच घोषित करवाकर यमुना तटबंध सड़क (लिंक रोड) को चिल्ला एलिवेटेड के जरिये मयूर विहार के रास्ते अक्षरधाम चौक पर कनेक्ट कर दिया जाएगा।