Greater Noida West: इस सोसायटी के पास दिखा तेंदुआ!..लोगों में दहशत

दिल्ली NCR

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर से तेंदुए का ख़ौफ देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट(Paramount Golf Forest) सोसाइटी का है। जहां तेंदुआ देखने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। तेंदुए को देखने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें: निराला एस्टेट में बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने खोला मोर्चा

सौ. रफ्तार टुडे

हालांकि अभी प्रशासन-वन विभाग की तरफ से कोई करवाई नहीं हुई है| लोगों ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है| स्थानीय लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West के बिसरख से अच्छी खबर आ गई

Disclaimer: ये वीडियो कब का है..कितना सत्य है..ख़बरीमीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है)