छठ महापर्व: पूर्वांचलियों को रिझाने में जुटी दिल्ली बीजेपी

दिल्ली दिल्ली NCR

Jyoti Shinde, Editor
Delhi BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunaw 2024) में राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर से पूरी की पूरी सीट जीतना चाह रही है। इसके लिए जरुरी है की पूर्वाँचली वोट को ज्यादा ज्यादा अपने पक्ष में किया जाय। इसी क्रम में आज भाजपा पूर्वाँचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश नें दिल्ली के सभी छठ पूजा समितियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में की।

ये भी पढें:केदारनाथ के दर पर CM योगी आदित्यनाथ..कह दी बड़ी बात

Pic Social Media

ये भी पढे़ं: मध्यप्रदेश की महिलाओं को CM शिवराज का सबसे बड़ा गिफ्ट

बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी नें की, जिसमें पूर्व सांसद श्री लालबिहारी तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, समेत कई निगम पार्षद व पूर्व पार्षद सहित पूरे दिल्ली से लगभग 400 छठ पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से केजरीवाल सरकार (Kejariwal Gov) ने यमुना घाट (Yamanuna Ghat) पर छठ व्रत रोकने, सुविधाओं से वंचित रखने और पूर्वांचलियों के आस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया है। इस बार यह हर हाल में नहीं होने देंगे | इसके लिए निजी घाटों सहित यमुना किनारे छठ व्रत कैसे हो, दिल्ली सरकार, एम सी डी और तमाम एजेंसियों से अधिक से अधिक सुविधा कैसे मिले और व्रत के नाम पर केजरीवाल सरकार कोई घोटाला ना करे ऐसे तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।

Pic Social Media

गौरतलब है की दिल्ली में लगभग 33% वोटर पूर्वआंचल से आते हैं और सभी राजनीतिक दल इस प्रयास में रहते हैं की कैसे अधिक से अधिक वोटरों को अपने पक्ष में किया जाय। लोकसभा और निगम चुनाव में पूर्वांचली वोटर जहाँ भाजपा के साथ दिखते हैं वहीं विधानसभा में इनका ज्यादा रुझान केजरीवाल के साथ दिखा है। यही कारण है कि भाजपा इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ 2025 के विधानसभा में भी अधिक से अधिक पूर्वांचली वोट साधने का प्रयास कर रही।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi