Greater Noida में आने वाली है प्लॉट स्कीम, पढ़िए पूरी डिटेल
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में प्लॉट की तलाश कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि बहुत ही जल्द ग्रेटर नोएडा में कारोबारियों के लिए प्लॉट स्कीम आने वाली है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yeida) की अगले हफ्ते तक औद्योगिक प्लॉटों (Industrial Plots) की योजना को शुरू करने की तैयारी में है। औद्योगिक सेक्टरों (Industrial Sectors) में पुराने बचे प्लॉटों पर ही नई योजना शुरू की जाएगी। साथ ही यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने आवासीय स्कीम भी लाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर-18 के पॉकेट 9 में भूखंडों की स्कीम लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
ये भी पढे़ंः Orbital Train: दिल्ली-NCR में दौड़ेगी ऑर्बिटल ट्रेन..ये रही पूरी डिटेल

एक समान औद्योगिक नीति अपनाने के आदेश
मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह (Dr. Arunvir Singh) के अनुसार शासन से 3 प्राधिकरण में एक समान औद्योगिक नीति अपनाने के निर्देश दिए थे। इसी नीति के तहत 8 हजार वर्गमीटर तक के प्लॉटों का आवंटन ई नीलामी और इससे बड़े प्लॉटों का साक्षात्कार के माध्यम से किए जाने पर निर्णय हुआ था।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इन सेक्टरों में मिलेगा औद्योगिक प्लॉट
यमुना सिटी का विकास शुरुआती दौर में देखते हुए इसके लिए बोर्ड बैठक में नए मानक बनाए गए थे, अब उन्हीं के हिसाब से प्राधिकरण यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर 24, 24, 30, 31, 32, 33 में औद्योगिक प्लॉट (Industrial Plot) की योजना शुरू करने जा रही है। औद्योगिक प्लॉटो की योजना लगभग एक साल से ज्यादा समय के बाद आने जा रही है। इसका ब्रॉशर तैयार कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: नोएडा से दिल्ली..8 अप्रैल से सड़क पर बरसेगी कयामत!
इन कारोबारियों और कंपनियों को मिलेगी वरीयता
एक खबर के अनुसार इन औद्योगिक सेक्टरों में जो प्लॉट आवंटित नहीं हुए हैं, या जो रुके हुए है उन्हें ही शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एविएशन इंडस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक, एमआरओ, डिफेंस, फिल्म, एयरो स्पेस और नवीकरणीय ऊर्जा, फिल्म, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट एवं वीएफएक्स, गेमिंग एंड कॉमिक आदि कंपनियों को वरीयता दी जाएगी।
आवासीय स्कीम भी आने वाली है
आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण आवासीय स्कीम (Residential Scheme) भी लाने की तैयारी है। सेक्टर-18 के पॉकेट 9 में प्राधिकरण ने 200 वर्गमीटर के 274 प्लाटों की स्कीम लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस स्कीम को भी अगले सप्ताह तक लॉच किया जा सकता है। लोग नए रेट पर यहां आवासीय प्लॉट खरीद सकेंगे। बता दें कि पिछले वर्ष यमुना सिटी में आवासीय प्लॉट की आवंटन दर 25900 थी, जिसे एक अप्रैल से 35000 कर दिया गया है। नई रेट पर ही यह योजना शुरू की जाएगी।
