Greater Noida: गुरु पूर्णिमा विशेष काव्य गोष्ठी 2025 का भव्य आयोजन संस्था के मुख्यालय में सम्पन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार आदरणीय मंजर गोरखपुरी जी ने की, वहीं मंच का सफल एवं प्रभावशाली संचालन संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह गंगानिया जी द्वारा किया गया।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: पूर्व सैनिको की सस्था का गठन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (साहित्य प्रकोष्ठ) आदरणीय राजपाल यादव “राज” जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ओजस्वी कवयित्री, समाजसेवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (समाज कल्याण प्रकोष्ठ) आदरणीय लोकेश चौधरी ‘क्रांति’ जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। इस अवसर पर कला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विजेता श्रीवास्तव जी ने अपनी अनुपम कलाकृति के माध्यम से अपनी गुरु डॉ. पूजा सिंह गंगानिया जी को सम्मान अर्पित किया। गोष्ठी में अनेक ख्यातिप्राप्त रचनाकारों ने सहभागिता कर गुरु को समर्पित अपनी सशक्त काव्य रचनाओं से सभा को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में आ. इंदु शर्मा, आ. आशीष प्रकाश, आ. मनीषा जोशी, आ. भूपेंद्र राघव, आ. पंकज जौहरी, आ. रश्मि ममगाई, आ. चंचल ढींगरा, आ. संगीता अहलावत, आ. रेनू मिश्रा, आ. ऋचा गुप्ता, आ. विजेता श्रीवास्तव, आ. प्रीति तेवतिया एवं आ. निहारिका आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ. मृतुन्जय श्रीवास्तव जी ने अपनी परोक्ष उपस्थिति द्वारा आयोजन को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: Supertech Ecovillage 1 सोसाइटी में पंचम वर्मा बने लोक कल्याण ध्वज वाहक
संस्था की कार्यकारिणी व आयोजन टीम, विशेष रूप से एडवोकेट एवं समाजसेवी आशुतोष श्रीवास्तव, आ. प्रदीप कुमार सिंह, आ. शिल्पी चौहान, आ. अमित चौहान एवं अन्य सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वादिष्ट सामूहिक भोज के साथ किया गया।
