Greater Noida

Greater Noida: ‘भाई ये मुझे मार डालेंगे’, माँ पहुंची तो कार में पड़ी थी लाश..ग्रेटर नोएडा का सनसनीखेज हत्याकांड

GREATER NOIDA ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मोनिका नागर के रूप में हुई है। परिजनों ने पति अनुज चौहान और उसके परिवार पर दहेज व संपत्ति के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन महीने पहले की थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार मोनिका नागर अपनी मां के साथ ग्रेटर नोएडा के म्यू-2 सेक्टर में किराए के मकान में रहती थी। करीब तीन महीने पहले उसने दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी अनुज चौहान के साथ कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था।

प्रॉपर्टी को लेकर विवाद का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनुज और उसके परिवार वाले मोनिका पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। परिवार का कहना है कि करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में मोनिका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

भाई को किया था आखिरी कॉल

परिजनों के मुताबिक 7 मई की शाम मोनिका ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। यह जानकारी मिलते ही उसकी मां तुरंत घोड़ी बछेड़ा गांव पहुंची।

परिवार का आरोप है कि वहां पहुंचने पर उन्होंने मोनिका को अनुज चौहान की कार में मृत अवस्था में देखा। परिजनों को देखते ही आरोपी अनुज मौके से फरार हो गया। बाद में मोनिका का शव सड़क किनारे जली हुई हालत में मिला।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

दादरी पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पैसों के लेन-देन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अनुज चौहान की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मृतका के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है।