Greater Noida

Greater Noida: जय कन्हैया लाल की… पंचशील ग्रीन्स-1 में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर, पंचशील ग्रीन्स-1 में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

Greater Noida: श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर, पंचशील ग्रीन्स-1 में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। फूल-मालाओं से मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। शाम होते ही चमचमाते झालरों की जुगनू ने कन्हैया के जन्मोत्सव में चार चांद लगा दिए। सबसे पहले राधा-कृष्ण पर आधारित गीतों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: आम्रपाली लीज़र पार्क में अंतरिम AOA भंग, 200 निवासियों ने जीबीएम में लिया हिस्सा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सोसाइटी के लोगों ने खड़े होकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। छोटे-छोटे बच्चे राधा और कृष्ण की वेशभूषा में आए थे। उनके साथ माता-पिता का उत्साह भी देखते बन रहा था। शाम 7 बजे से करीब 9 बजे तक बच्चों का कार्यक्रम चला। उसके बाद कई जाने माने गायकों ने भक्ति सुरों की तान छेड़ी। आधी रात को जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, मंदिर परिसर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की… के गीत से गूंज उठा।

ये भी पढ़ेः Lakhimpur से दिल्ली..तराई के लिए कब चलेगी ट्रेन?