Greater Noida

Greater Noida: अच्छी ख़बर..10 साल बाद ग्रेटर नोएडा का ये बिल्डर देगा पज़ेशन

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सालों से अधूरे पड़े यूनिटेक प्रोजेक्ट्स के बायर्स के लिए राहत की खबर है।

Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सालों से अधूरे पड़े यूनिटेक प्रोजेक्ट्स (Unitech Projects) के बायर्स के लिए राहत की खबर है। करीब 10 साल से भारी रकम चुकाकर फ्लैट बुक (Flat Book) करने वाले 1,115 बायर्स (Buyers) को अब मई-जून 2025 तक अपने घर मिलने की उम्मीद है। बता दें कि यूनिटेक के नए बोर्ड (New Board) ने 6 प्रोजेक्ट्स में निर्माण कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है और पजेशन की डेडलाइन (Deadline) भी तय कर दी है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Amrapali: नोएडा-ग्रेटर नोएडा..कहां हैं आम्रपाली के 4 हज़ार फ्लैट ख़रीदार?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-96 स्थित ‘विलोज’ प्रोजेक्ट (Willows Project) में 300 बायर्स को मई 2025 से पजेशन देना शुरू किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट, जिसे पहले टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाना था, सालों से अधूरा पड़ा हुआ था। नए बोर्ड ने यहां सड़क, बिजली, पानी, पार्क और ग्रीन एरिया जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं का काम शुरू कर दिया है, जिससे जिन बायर्स ने यहां प्लॉट खरीदे थे, वे अब अपने घर बनाने का सपना साकार कर सकेंगे।

वहीं, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के 5 प्रोजेक्ट्स- हैबिटेट, हाइट्स, होराइजन, कैसकेट्स और वर्ब में 1,115 बायर्स को 30 जून 2025 तक पजेशन देने की योजना है। इन प्रोजेक्ट्स में पहले से कुछ बायर्स रह रहे हैं, लेकिन अधूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नए बोर्ड ने अब इन प्रोजेक्ट्स में सभी बुनियादी सुविधाओं का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

SC की निगरानी में चल रहे प्रोजेक्ट्स

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की निगरानी में चल रहे इन प्रोजेक्ट्स में पिछले 12-14 वर्षों से बायर्स अपने फ्लैट का इंतजार कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक ग्रुप के पुराने बोर्ड को भंग करते हुए नए बोर्ड को अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। नए बोर्ड ने पिछले कुछ महीनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रोजेक्ट्स में काम शुरू किया है, हालांकि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चलते निर्माण कार्य पिछले दो-ढाई महीनों से रुका हुआ था। इसके बावजूद बोर्ड ने मई-जून 2025 तक पजेशन देने की डेडलाइन तय की है।

ये भी पढ़ेः Noida Fire Video: प्लास्टिक बैग बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

7 हजार बायर्स को मिलेगा फ्लैट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यूनिटेक (Unitech) के करीब 7 हजार बायर्स अपने फ्लैट का इंतजार कर रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद सभी बायर्स को उनके फ्लैट्स दिए जाएंगे। पजेशन प्रक्रिया शुरू होने से हजारों बायर्स का घर का सपना पूरा होगा। नए बोर्ड ने बायर्स को बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 70 प्रतिशत बायर्स ने बकाया रकम जमा कर दी है, जिससे प्रोजेक्ट्स में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।