Greater Noida के गोल चक्करों से जुड़ी बड़ी और अच्छी खबर पढ़िए
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों को आए दिन ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। कभी कभी तो जाम इतना लंबा होता है कि कई घंटे जाम में ही निकल जाते हैं। शहरवासियों को ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से बचाने के लिए योजना बनाई जा रही है। इसके लिए गोल चक्करों का आकार कम कर यूटर्न (U turn) बना दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए यह योजना तैयार की है। योजना के पहले चरण में ऐसी सड़कों को चिह्नित किया जा रहा है, जिस पर वर्तमान समय में ट्रैफिक (Traffic) का सबसे ज्यादा दबाव रहता है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: अच्छी ख़बर..ग्रेटर नोएडा में खुलेंगे 4 ड्राइविंग सेंटर

आपको बता दें कि शहरी क्षेत्र का विस्तार और बसावट बढ़ने के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के बाद अब ग्रेटर नोएडा में भी लंबा ट्रैफिक जाम लगने लगा है। एलजी गोल चक्कर, रेयान गोल चक्कर, लेबर चौक डेल्टा-1, सेक्टर पी-3 आदि गोलचक्करों पर सुबह और शाम के समय लोगों को आए दिन ही ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अधिकारियों के मुताबिक भविष्य में गोल चक्कर की व्यवस्था कारगर साबित नहीं होगी। इसको देखते हुए मुख्य सड़कों को चौड़ी करने और इसके साथ ही गोल चक्करों का आकार कम करने का बड़ा फैसला लिया गया है। अधिकारी के अनुसार व्यस्तम गोल चक्करों का आकार कम कर यूटर्न बना दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इटैहड़ा गोल चक्कर का आकार कम कर दिया जा चुका है। क्रमबद्ध तरीके से सभी गोल चक्करों का आकार कम किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: RWA सेक्टर 3 पॉकेट A के चुनाव को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार ने दिए कड़े निर्देश
बस-वे का भी हो रहा है निर्माण
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) को कनेक्ट करने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर अलग से बस-वे बनाया जा रहा है। इसके पहले चरण का काम पूरा होने के बाद आगे के काम के लिए एक मूर्ति से रोजा गोल चक्कर तक और मिलक गोल चक्कर से सैनी गोल चक्कर तक बस-वे एवं पाथवे के निर्माण के लिए करीब 21 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एके सिंह, महाप्रबंधक (परियोजना) ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने कहा कि ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए गोलचक्करों का आकार कम करने के साथ जरूरी स्थानों पर मानक के मुताबिक यूटर्न बनाए जाएंगे। इस पर काम शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर-कासना मार्ग पर सबसे पहले काम शुरू किया जाएगा। ऐसे गोलचक्करों को चिन्हित किया जा रहा, जहां आए दिन जाम लगता है। जरूरत के हिसाब से गोलचक्करों का आकार कम किया जाएगा।

