Greater Noida: गौर सिटी के 5 गार्ड गिरफ्तार..बाउंसर फरार

दिल्ली NCR

Jyoti Shinde,Editor

ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की हाउसिंग सोसाइटी गौर सिटी(Gaur City) के 12-एवेन्यू की है। जहां शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक रेजिडेंट को बुरी तरह पीट दिया। रेजिडेंट को गंभीर चोटें आई हैं।

सोसाइटी के रहने वालों लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने 5 सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मारपीट करने वाला एक बाउंसर अभी फरार है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है।

pic-social media

दरअसल, गौर सिटी सोसाइटी के 12-एवेन्यू में शुक्रवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। यहां रहने वाले अर्णव गौतम की रास्ते से जाने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर अजय से कहासुनी हो गई। अजय ने अर्णव को दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा। अर्णव ने उस रास्ते से जाने से इनकार कर दिया।

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान पहले अर्णव ने बाउंसर को गाली दी। इसके बाद बाउंसर ने गाली दी और अर्णव का गला पकड़ लिया। बाउंसर ने अर्णव को स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इसके बाद जमकर मारा। इस मारपीट में अर्णव गौतम लहूलुहान हो गया। इस बीच वहां पर खड़े पांच गार्ड भी बाउंसर की सहायता करते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi