गोपालगंज: लालू यादव को छाता..सवालों में SDPO

बिहार

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

राजद(RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) और विवादों का रिश्ता बहुत ही पुराना है। इसी कड़ी में एक बार फिर से नया विवाद शुरू हो गया है। विवाद लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज को लेकर है।

लालू यादव करीब 3 साल बाद अपने घर फुलवरिया और ससुराल गए थे। इसी दौरे पर जब वो थावे दर्शन के लिए गए तो बारिश तेज से होने लगी। फिर क्या था हथुआ के एसडीपीओ अनुराग कुमार लालू यादव को बारिश के पानी से बचाने के लिए खुद छाता अपने हाथ मे थामे खड़े हो गए। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी की किसी राजनीतिक दल के सुप्रीमो को इस तरह से देखभाल करने का जब वीडियो वायरल हुआ तो बीजेपी भी इसपर हमला करने से पीछे नहीं रही।

विवाद को बढ़ता देख खुद डीएसपी ने आगे आकर इस पर सफाई देते हुए कहा कि राजद नेता लालू यादव वयोवृद्ध नेता हैं। लालू यादव की सुरक्षा को लेकर उनकी डेप्यूटेशन हुई थी। और वे सुरक्षा के प्रोटोकॉल के तहत ही यहां पर उनकी सुरक्षा में तैनात थे। अनुराग कुमार ने कहा कि लालू के कार्यक्रम के दौरान बारिश तेज हो रही थी। उनके पास अपना खुद हथियार भी था। वे अपने हथियार बचाने और लालू यादव बुजुर्ग नेता हैं। उनके सुरक्षा को लेकर उन्होंने छाता लगाया था। उन्होंने कहा कि किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट देना उनकी मंशा नहीं थी। एसडीपीओ ने कहा कि मानवता के नाते उन्होंने ऐसा किया था।

गौरतलब है कि लालू यादव 3 साल बाद अपने गृह जिला गोपालगंज गए हैं। उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी साथ में थीं। लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद काफी राजनीति में काफी सक्रिय नज़र आने लगे हैं। 2024 में बीजेपी को सरकार में आने से रोकने के लिए नीतीश कुमार के साथ लगातार मीटिंग भी कर रहे हैं।

READ: khabrimedia, Latest News Gopalganj-Top News Bihar-Bihar News