नोएडा-ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे से सफ़र करने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे से सफ़र करने वालों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट (Speed Limit) बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। बता दें कि कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटनाओं के बाद पिछले साल 2023 में 15 दिसंबर से वाहनों की स्पीड लिमिट घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई थी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

Pic Social Media

इन दोनों एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा साल भर 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा तय की गई है। लेकिन ठंड के दिनों में हर साल एहतियात के तौर पर सीमा घटाकर हल्के वाहनों के लिए 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा कर दी जाती है। जिससे कोई दुर्घटना न हो।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल यादव ने बताया कि सीमा बढ़ा दी गई है, लेकिन लोगों को गाड़ी चलाते समय अपना दिमाग के प्रयोग की जरूरत है। मानदंडों के बावजूद, यमुना एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा तेज रफ्तार के चालान होते हैं, तब भी जब सीमा 100 किमी प्रति घंटा रखी गई है। यह सिर्फ नियम का न मामना नहीं है बल्कि वाहन में सवार लोगों और अन्य लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंता भी है।

पिछली ठंड में, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पहली बार घना कोहरा 2 दिसंबर को पड़ा था। जब कई इलाकों में विजिबिलिटी (Visibility) 50 मीटर या उससे नीचे आ गई थी। गति सीमा कम होने के बावजूद भी पिछले दो महीनों में यमुना एक्सप्रेसवे पर कम से कम पांच दुर्घटनाओं और टक्कर की घटनाए हुई हैं।
यातायात पुलिस ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच तेज रफ्तार का उल्लंघन करने वाले 2,671 लोगों का चालान किया है। अधिकारियों द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के मामले अपेक्षाकृत कम थे, क्योंकि मार्ग पर ट्रैफिक की मात्रा ज्यादा थी।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि तेज रफ्तार के उल्लंघन करने वालों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। और जिनके तीन से ज्यादा चालान थे, उनका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया था।

गौतमबुद्ध नगर में तेज रफ्तार टॉप पांच यातायात अपराधों में से एक है। पूरे जिले में 2022 में तेज रफ्तार के लिए 37,000 से ज्यादा ट्रैफिक चालान जारी किए गए, जो 2023 में लगभग दोगुना से ज्यादा हो गया।