भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन को लेकर अच्छी ख़बर..जानिए कितनी होगी स्पीड..कब होगी चालू

TOP स्टोरी Trending

Bullet Train: भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (Bullet Train Project) के पहले फेज का काम तेजी से किया जा रहा है। मुंबई-अहमदाबाद (Mumbai-Ahmedabad) के बीच बन रहे इस प्रोजेक्ट में गुजरात (Gujarat) के हिस्से में काम करीब करीब पूरा किया जा चुका है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे प्रमुख सुरंग बनाने का काम शुरू हो गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः CBSE Exam: अब किताबें खोलकर एग्जाम दे सकेंगे 9 वीं-12वीं के स्टूडेंट्स

Pic Social Media

आपको बता दें कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 14 सितंबर 2017 को अहमदाबाद में इस प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन किया था। इस प्रोजेक्ट का नाम मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर रखा गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई जाकर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के सुरंग के काम की शुरुआत की। इसके साथ ही साथ ही प्रोजेक्ट से जुड़ी अहम जानकारियां भी शेयर किए।

6 नदियों पर बने रहे पुल

नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के अनुसार बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 40 मीटर लंबे फुल स्पैन बॉक्स गर्डर्स और सेगमेंट गर्डर्स को जोड़कर 100 किमी तक वायडक्ट का निर्माण हो गया है। वायडक्ट एक पुल के जैसा ही स्ट्रक्चर होता है, जो दो पिलर को आपस में कनेक्ट करता है। इस प्रोजेक्ट के तहत गुजरात की 6 नदियों- पार (वलसाड), पूर्णा (नवसारी), मिंधोला (नवसारी), अंबिका (नवसारी), औरंगा (वलसाड) और वेंगानिया (नवसारी) पर पुल बनाने का काम जारी है। वहीं महाराष्ट्र से पहले गुजरात में पहली पहाड़ी सुरंग तोड़ने का काम भी पूरा हो चुका है।

जानिए कितनी होगी बुलेट ट्रेन की रफ्तार

मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन 508 किमी का सफर मात्र 3 घंटे में तय कर लेगी। इस समय दुरंतो दोनों शहरों के बीच का सफर तय करने में साढ़े पांच घंटे का समय लेती है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की कॉस्ट 1.08 लाख करोड़ रुपए है। यह प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) कहलाता है। इस बुलेट ट्रेन की हाई स्पीड 350 किमी/घंटा होगी। अभी मुंबई-अहमदाबाद के बीच नॉर्मल ट्रेन से सफर करने में 7-8 घंटे लगते हैं।

वहीं अगर बुलेट ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी तो 3 घंटे में 508 किमी का सफर तय कर लेगी, यानी एवरेज स्पीड 170 किमी/घंटा होगी। वहीं अगर बुलेट ट्रेन सिर्फ 4 स्टेशनों मुंबई, अहमदाबाद, सूरत और वड़ोदरा पर रुकती है तो 2 घंटे में ही घंटे में सफर पूरा कर लेगी। ऐसे में एवरेज स्पीड 254 किमी/घंटा होगी। आपको बता दें कि इस रूट पर 12 स्टेशन मुंबई, ठाणे, विरार, भोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती हो सकते हैं। इनमें मुंबई स्टेशन अंडरग्राउंड होगा।

2050 तक का प्लान तैयार

508 किमी के रूट में से 351 किमी का हिस्सा गुजरात में और 157 किमी हिस्सा महाराष्ट्र में आता है। इसका कुल 92% यानी 468 किमी लंबा ट्रैक एलिवेटेड रहेगा। मुंबई में 7 किमी का हिस्सा समुद्र के अंदर होगा। वहीं 25 किमी का रूट सुरंग के अंदर से होकर निकलेगा, जबकि 13 किमी हिस्सा जमीन पर होगा। बुलेट ट्रेन 70 हाईवे और 21 नदियां पार को पार करेगी। इसके रास्ते में 173 बड़े और 201 छोटे ब्रिज बनेंगे। शुरुआत 10 कोच वाली 35 बुलेट ट्रेनों से होगी। ये ट्रेनें रोजाना 70 चक्कर लगाएंगी। एक बुलेट ट्रेन में 750 लोगों की बैठने की क्षमता होगी। बाद में 1200 लोगों के लिए 16 कोच हो जाएंगे। 2050 तक इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 105 करने का प्लान है।

जानिए कब से शुरु होगी बुलेट ट्रेन

आपको बता दें कि पहले बुलेट ट्रेन साल 2022 तक चलाए जाने का टारगेट था, फिर इसे बढ़ाकर 2023 कर दिया गया था। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब 2026 तक इसके चालू होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट में भारत को जापान से सहायता ले रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, सूरत से बिलिमोरा के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने का टारगेट रखा गया है। ऐसा होते ही भारत 15 देशों के एलीट क्लब में शामिल हो जाएगा, जिनके पास हाईस्पीड ट्रेन नेटवर्क है।