Gmail

Gmail: जीमेल ने लॉन्च किया शानदार फीचर, यूज़र्स के लिए काम आसान

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Gmail ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लॉन्च किया है, जो अनचाहे मेल्स से छुटकारा दिलाएगा।

Gmail: जीमेल ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लॉन्च (Feature Launch) किया है, जो इनबॉक्स में आने वाले अनचाहे मेल्स (Unsolicited Mails) से छुटकारा दिलाएगा। यह फीचर अब सभी यूजर्स (Users) के लिए रोलआउट हो रहा है, जिससे ईमेल सब्सक्रिप्शन्स (Email Subscriptions) को मैनेज करना पहले से कहीं आसान हो जाएगा। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

क्या है ‘Manage Subscriptions’ फीचर?

गूगल ने इस साल अप्रैल में ‘Manage Subscriptions’ फीचर की घोषणा की थी, और अब यह जीमेल ऐप में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर को ऐप के लेफ्ट साइड मेन्यू में देखा जा सकता है। इनबॉक्स के ऊपरी बाएं कोने में तीन लाइनों (हैमबर्गर मेन्यू) पर क्लिक करें, जहां फोल्डर्स के नीचे यह फीचर नजर आएगा। अगर यह दिखाई न दे, तो यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से जीमेल ऐप को अपडेट कर लें।

ये भी पढ़ेंः Aadhar Update: अब आसानी से नहीं होगा आधार अपडेट, चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स

कैसे काम करता है यह फीचर?

यह फीचर यूजर्स (Feature Users) को उनके सभी सक्रिय ईमेल सब्सक्रिप्शन्स को एक जगह देखने और सिंगल क्लिक में अनचाहे सब्सक्रिप्शन्स को हटाने की सुविधा देता है। अक्सर वेबसाइट्स या ऐप्स पर साइन-इन करते समय पॉपअप के जरिए जीमेल आईडी मांगी जाती है। यूजर्स बिना सोचे-समझे इसे शेयर कर देते हैं, जिसके बाद ऑफर्स, सेल, डिस्काउंट या रिमाइंडर मेल्स की बाढ़ आ जाती है। ये मेल्स इनबॉक्स को भर देते हैं और जरूरी मेल्स को ढूंढना मुश्किल हो जाता है।

अनचाहे मेल्स से छुटकारा

‘Manage Subscriptions’ फीचर के जरिए यूजर्स सभी सब्सक्रिप्शन्स को एक जगह देख सकते हैं। यहां से वे काम के सब्सक्रिप्शन्स को रख सकते हैं और अनचाहे मेल्स को एक क्लिक में अनसब्सक्राइब कर सकते हैं। यह फीचर इनबॉक्स को व्यवस्थित रखने और स्टोरेज बचाने में मददगार साबित होगा।

ये भी पढ़ेंः YouTube: यूट्यूब से पैसा कमाना नहीं होगा आसान, 15 जुलाई से बदल जाएंगे नियम

यूजर्स के लिए फायदेमंद

जीमेल का यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए वरदान है, जो रोजाना अनचाहे मेल्स से परेशान रहते हैं। चाहे एंड्रॉयड हो या iOS, जीमेल हर प्लेटफॉर्म पर जरूरी है, और अब इस फीचर के साथ इनबॉक्स को मैनेज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।