junk food

Health Tips: बच्चों को जंक फूड देने से हो सकती हैं ये बीमारियां

हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Health Tips: बच्चे अक्सर हेल्थी चीजों का सेवन पसंद नहीं करते हैं, वहीं दूसरी ओर जंक फूड तो चाहे जितना खिला लो मना नहीं करते हैं। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से समय न मिल पाने के कारण पेरेंट्स भी बाहर से बना जंक फूड बच्चों को खिला देते हैं। लेकिन उन्हें शायद ये अंदाजा नहीं है कि जंक फूड का सेवन सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है।

फास्ट फूड का ज्यादा मात्रा में सेवन से मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों में ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ज्यादा मात्रा में जंक फूड खाने से सिरदर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। साथ ही बच्चे ओबेसिटी का शिकार भी हो जाते हैं।
ऐसे में जानिए कि जंक फूड के सेवन से क्या क्या नुक्सान बच्चों को झेलने पड़ सकते हैं:

Pic: Social Media

डायबिटीज का खतरा
जंक फूड आजकल सभी को भा रहा है, इसलिए बच्चे भी इससे ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं। बच्चे घर में खाना खाने के बजाय फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जंक फूड में शुगर की मात्रा अधिक होने की वजह से डायबिटीज तक की गंभीर बीमारी से भी बच्चे ग्रसित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Cancer Treatment: कैंसर का इलाज़ अब 1 टैबलेट में..पढ़िए

मोटापा
जंक फूड खाने से बच्चे मोटापे का शिकार हो जाते हैं। क्योंकि इसमें फैट की मात्रा बहुत होती है। ये फैट वेट को भी बढ़ाता है। जिससे कई तरह की बीमारियां शरीर में पनप सकती हैं।

दांत का खराब हो जाना
जंक फूड के अधिक सेवन से दांतों से जुड़ी समस्या भी बच्चों को हो सकती है। क्योंकि जंक फूड दांत में चिपक जाते हैं जिस वजह से दांत खराब हो सकते हैं।

सिरदर्द
नियमित जंकफूड खाने से बच्चे सिरदर्द का शिकार भी हो सकते हैं क्योंकि इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट नामक सामग्री का यूज किया जाता है, जो की आपके बच्चे के सिरदर्द को बढ़ा सकता है।

जंक फूड से अच्छा आप उन्हें ड्रायफ्रूट, उनके पसंद वाले फ्रूट्स खिला सकते हैं। ताकि वे स्वस्थ रहें और शरीर से बीमारियां भी दूर हो जाएं।

READ: Hindi News-Lifestyle-Health &FitnessGood Health-health news in hindi- health update-हेल्थ से जुड़ी जानकारी- today news health-health care- khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-