Ghaziabad: शिप्रा सनसिटी में बवाल क्यों मचा है?

गाज़ियाबाद दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Ghaziabad News:
गाजियाबाद की शिप्रा सनसिटी (Shipra Suncity) में बवाल में मचा हुआ है। शिप्रा सनसिटी के पार्क की भूमि पर बने मजार के तीन अवैध कमरों को जीडीए (GDA) ने बुलडोजर से तोड़ दिया। इस दौरान एक एनजीओ (NGO) से जुड़ी महिला ने कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Noida के इन सेक्टरों के लिए गुड न्यूज़..पढ़िए क्या है ख़बर?

Pic Social Media


ये भी पढे़ंः दिल्ली पुलिस होगी आधुनिक..3 नॉट 3 राइफल की जगह ये हथियार होंगे
जीडीए के सहायक अभियंता (Assistant Engineer) पीयूष सिंह ने जानकारी दी कि पार्षद संजय सिंह ने मजार के कमरे बनाने की शिकायत की थी। उन्होंने बुधवार को पार्षद के साथ मौके पर निरीक्षण भी किया। उन्होंने मजार के खादिम से निर्माण की अनुमति दिखाने के लिए कहा। लेकिन वह अनुमति नहीं दिखा सका। इसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई थी कि वह कमरों को खाली कर दें। इन कमरों को तोड़ा जाएगा। इसके बाद भी खादिम ने कमरों को खाली नहीं किया। शनिवार को वह पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मजार तोड़ने की कार्रवाई शुरू की तो एक एनजीओ से जुडी महिला ने विरोध करने लगी। महिला को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उसके विरोध करने पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। ऐसे में कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर था। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कार्रवाई शुरू की।

मजार नहीं तोड़ा गया

जीडीए के सहायक अभियंता पीयूष सिंह ने कहा कि मजार नहीं तोड़ा गया है। खादिम का दावा है कि मजार सोसायटी बनने से पहले से यहां बना हुआ है। इससे पहले खादिम के पिता इस मजार के खादिम थे। मजार के आड़ में किए गए नये निर्माण को तोड़ा गया है। पार्क की भूमि पर अवैध रूप से एक चारदीवारी भी बना दी गई थी। उसे भी तोड़ दिया गया है। आगे जीडीए के अधिकारी निगरानी रखेंगे। जिससे कोई अवैध निर्माण न कर सके।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi