Ghaziabad: गलती पर विश्वास को पछतावा..डॉक्टर के घर जाकर मांगी माफ़ी

Trending गाज़ियाबाद दिल्ली दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
UP News:
गाजियाबाद में कार निकालने को लेकर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की सुरक्षा में तैनात जवान और डॉक्टर के बीच हुई मारपीट ने तूल पकड़ लिया था। विवाद के बाद दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। दीवाली के दिन कुमार विश्वास गाजियाबाद (Ghaziabad) में डॉक्टर पल्लव बाजपेई के घर पहुंचे और दिवाली (Diwali) की शुभकामनाएं दी। कुमार विश्वास ने डॉक्टर के घर पर दीपावली मनाई। उन्होंने गिले शिकवे भुलाकर डॉक्टर को गले लगा लिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः कुमार विश्वास Vs डॉक्टर..कौन सच्चा..कौन झूठा..देखिए वीडियो

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Nodia: यूपी के इस शहर में नशे की दवाओं का नेटवर्क, पढ़िए पूरी ख़बर
दिवाली पर पीड़ित डॉक्टर के घर पहुंचे कुमार विश्वास
आपको बता दें कि कुमार विश्वास मामले में सीधे तौर पर आरोपी नहीं थे। विवाद उनके सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टर के बीच हुआ था। डॉक्टर ने शिकायत में कहा था कि बुधवार की शाम कार को रोककर उनकी पिटाई की गई। सोशल मीडिया पर सड़क विवाद के लिए कुमार विश्वास को भी जिम्मेदार बताया जा रहा था। कई यूजर्स कर रहे थे कि कुमार विश्वास गाड़ी में बैठे रहे। उनकी दखलअंदाजी से विवाद बिना मारपीट के भी सुलझ सकता था।
परिजनों के साथ मनाया रोशनी का पर्व
रविवार की शाम कुमार विश्वास डॉ. पल्लव वाजपेयी से मिलने गाजियाबाद के प्रताप विहार (Pratap Vihar) पहुंच गए। उन्होंने घर पर डॉक्टर के परिजनों से मुलाकात कर दिवाली की बधाई दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मेल मिलाप हो गया। ये मामला काफी चर्चा में रहा था। कुमार विश्वास के काफिले पर हमले को गाजियाबाद पुलिस ने जांच में झूठा पाया था। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में घटना की जानकारी दी थी। कुमार विश्वास के पोस्ट से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान एक डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी कि साइड नहीं देने पर मारपीट की गई है।
जानें क्या है पूरा मामला
9 नवंबर को डॉक्टर पल्लव बाजपेई कार से आरोग्य हॉस्पिटल वैशाली से फ्लोरिस हॉस्पिटल प्रताप विहार जा रहे थे। हिंडन पुल पर कवि कुमार विश्वास का काफिला निकल रहा था। काफिले के बीच में डॉक्टर की कार आ गई। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। उन्हें कई जगह चोटें आईं। जिसके बाद डॉक्टर ने अज्ञात सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट, लूटपाट और धमकी देने की एफआईआर कराई। वहीं सीआरपीएफ सुरक्षाकर्मी ने डॉक्टर के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा थाना इंदिरापुरम में दर्ज कराया था।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi