Greater Noida West: SWAG की सराहनीय पहल का स्वागत कीजिए

दिल्ली NCR

Jyoti Shinde,Editor

कहते हैं महिलाएं सुरक्षित तो देश सुरक्षित। कुछ इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए आज  3 सितंबर को नोएडा वेस्ट के प्रमुख महिला  साइक्लिस्ट  ग्रुप स्वैग (Super Women Athletes Group-SWAG) ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। नेचर ऑन व्हील  के तत्वाधान मे महिलाओं की निजी सुरक्षा के संबंध मे प्रातः 6 बजे नोएडा के सेक्टर 78 स्थित वन पार्क में वूमेंस सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: गाज़ियाबाद की टॉपर बेटी आकांक्षा सिंह Exclusive

इसके लिए एक मूर्ति से महिला साइक्लिस्ट की राइड आरंभ हुई जो गौड़ चौक,पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए वेद वन पार्क नोएडा पहुंची। सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यशाला में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एवम् आत्मविश्वास जागने के लिए मार्शल आर्ट्स के गुर बताए गए ताकि महिलाए विषम परिस्थितियों मे स्वयं की रक्षा कर सकें। गर्डियन एंजल एंपावर संस्था की मैडम पूजा जो सेल्फ डिफेंस के लिए महिलाओं को  प्रशिक्षित करने का नेक काम करती हैं उन्होंने कार्यशाला में महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न  कलाओं के साथ साथ फिलीपींस मार्शल आर्ट के गुर भी बताए।

ये भी पढ़ें: Noida इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस तारीख को पहली उड़ान

कार्यशाला मे उपस्थित नोएडा वेस्ट की विभिन्न ग्रुप्स से जुड़ी महिला सदस्यों एवम वेद वन के आस पास की सोसायटी की महिलाओं ने सेल्फ डिफेंस के दांव पेंच सीखे जो कि उनके लिऐ एक नवीन अनुभव था। प्रशिक्षण मे करीब 30 साइक्लिस्ट  एवम्  स्थानीय महिलाओं, बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के उपरांत पौष्टिक नाश्ते का प्रबंध स्वैग और नेचर ऑन व्हील की प्रमुख भावना गौड़, प्रिया, नेहा द्वारा आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान एवम आयोजन को सफल बनाने में भावना गौड़,प्रिया, नेहा के अलावा नोएडा वेस्ट की विभिन्न  साइक्लिस्ट आस्था,कौशिक,अंशू,अनंत, शिप्रा कल्पना, श्वेता ,शिल्पा, नेहा गांधी,राधा सिंह,उपासना सिंह ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi