Noida में हिट एंड रन..मासूम समेत 3 को कुचला..देखिए वीडियो

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Nodia News:
नोएडा में दीपावली पर हिट एंड रन (Hit and Run) का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नोएडा सेक्टर 119 एल्डिको आमंत्रण सोसायटी के सामने एक लाल रंग की कार ने टहल रहे एक बच्ची समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर मार कर भाग निकला। इस घटना का 45 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि लाल रंग की कार तेजी से जा रही है। सड़क पर टहल रहे लोगों को टक्कर मारकर तेज रफ्तरा से भाग निकलती है। कार की टक्कर से एक व्यक्ति जमीन पर गिर जाता है। व्यक्ति के गिरने से लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः Noida में छठ के लिए बनाए जा रहे 100 घाट..श्रद्धालु देंगे अर्घ्य

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida की ड्रग्स फैक्ट्री..कई पुलिसवालों पर गिर सकती है गाज!
ADCP शक्ति अवस्थी ने कहा कि दीपावली पर लोग सड़क किनारे पटाखा जला रहे थे। तभी एक कार से टक्कर मारी है। पीड़ित परिवार के रिश्तेदार दीपक ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मौसा विजय कुमार (72) इसके अलावा विजय कुमार के दामाद सौरभ सिंह (40) और पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी एक लाल रंग की कार ने तीनों लोगों को टक्कर मार दी।

पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज हो गया है। तीनों को रात में ही कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों अब खतरे से बाहर है। पुलिस की चार टीम आरोपी कार चालक को खोजने में लगी है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी और आसपास लगे CCTV खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विजय कुमार को लगी गंभीर चोट
इस हादसे में विजय कुमार को गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज कैलाश अस्पताल (Kailash Hospital) में किया जा रहा है। उनको आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया है। सौरभ सिंह और बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। यह बच्ची विजय कुमार के पड़ोस में अपने परिवार के साथ रहती है। दिवाली पर हुई यह घटना के बाद पूरे परिवार और सोसाइटी में रोष है।
100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर थी कार
बच्ची के पिता ने बताया कि कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे के आस पास की थी। इसलिए इसका नंबर भी नोट नहीं किया जा सका। वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें भी बनाई गई हैं।
दूसरी घटना कैसे हुई
हिट एंड रन की दूसरी घटना में एक सोसायटी का गार्ड को गंभीर चोटें आई है। मामला ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 2 का है जिसमें एक एसयूवी कार (SUV Car) ने गार्ड को टक्कर मार दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि एसयूवी का ड्राइवर नशे की हालत में था। वीडियो में पहले एसयूवी को टेढ़े-मेढ़े तरीके से लता हुआ देखा जा सकता है। फिर अचानक गाड़ी गार्ड से टकरा जाती है और बिना रुके चली जाती है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi