दर्दनाक़ सड़क हादसे में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह की पत्नी की मौत..बेटे समेत कई लोग घायल

Trending राजस्थान

Road Accident: राजस्थान के अलवर से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल (Congress leader Manvendra Singh Jasol) की कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई है। इस एक्सीडेंट में कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया है। एक्सीडेंट में मानवेंद्र सिंह जसोल, और उनके बेटे सहित तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि मानवेंद्र सिंह जसोल पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह पुत्र हैं। वो लंबे समय तक भाजपा के सदस्य थे, लेकिन 2018 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
ये भी पढ़ेंः बिहार की तरह झारखंड में कुछ बड़ा होने वाला है?

Pic Social media

जानिए कहां हुआ हादसा

प्राप्त सूचना के मुताबिक अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खूशपुरी के पास यह एक्सीडेंट हुआ है। एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें मानवेंद्र सिंह जसोल गंभीर रूप से घायल दिख रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मानवेंद्र सिंह जसोल अपने परिजनों के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जा रहे थे तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें एक कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की कार है।
हादसे में जख्मी हुए कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल और उनके बेटे सोलंकी सिंह और ड्राइवर की अलवर के सोलंकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। कांग्रेस नेता के ड्राइवर भी जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह की पसलियों में चोट आई है।

Pic Social media

पत्नी, बेटा, मानवेंद्र सिंह सहित चार लोग थे सवार

एक खबर के मुताबिक मानवेंद्र सिंह जसोल, पत्नी चित्रा सिंह, बेटा हमीर सिंह के साथ दिल्ली से जयपुर वापस लौट रहे थे। और इसी समय खूशपूरी के पास उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। और गाड़ी सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह की दुखद मौत हो गई है।

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

अलवर जिले के एएसपी तेजपाल सिंह ने जानकारी दी कि हादसे किस वजह से हुआ है, फिलहाल स्पष्ट वजह नहीं पता चल सकी है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार मेन लेन से उतर कर कच्ची सड़क के साइड में स्थित डिवाइइर से टकरा गई। इसके बाद कार में सवार सभी लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

हॉस्पिटल में जुटी लोगों की भीड़

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मानवेंद्र सिंह जसोल, उनके बेटे हमीर सिंह और ड्राइवर को अलवर के सोलंकी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जहां अधिकारियों के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी मौजूद हैं। इस दौरान मानवेंद्र सिंह जसोल से मिलकर बाहर आए एक नेता ने कहा कि मानवेंद्र सिंह की स्थिति ठीक है। वो अब होश में हैं। उनसे बातचीत भी की है। उनकी पत्नी की मौत हो गई।