Noida

Noida: नोएडा में 2 चेन स्नैचर पकड़े गए, इनकी धुलाई का वीडियो देख लीजिए

Trending नोएडा
Spread the love

Noida में दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश का मामला सामने आया है।

Noida News: नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक सवार बदमाश एक महिला से चेन स्नैचिंग (Chain Snatching) की कोशिश करने लगे। लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। महिला ने न केवल हिम्मत दिखाई, बल्कि शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी इकट्ठा कर लिया। लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

आपको बता दें कि घटना उस समय हुई जब एक महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सेक्टर-11 आई थी। सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उसके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। महिला ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। उसने शोर मचाया, जिससे पास के दुकानदार और राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।

भागते समय चौकीदार पर पत्थर से हमला

इस हाथापाई में पारस को काफी चोटें आईं और महिला प्रियंका के कपड़े भी फट गए। भागते हुए बदमाश पी ब्लॉक की ओर बढ़े, जहां चौकीदार ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने चौकीदार पर पत्थर से हमला किया, जिससे उसके हाथ में चोट लगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

रस्सी से बांधकर की गई पिटाई

बदमाशों को पकड़ने के बाद गुस्साई भीड़ ने उन्हें रस्सी से बांधकर उनकी पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बदमाशों को सबक सिखाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-24 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोनों की जांच कर रही है जिससे यह पता लगाया जा सके कि ये किन-किन लूट की घटनाओं से जुड़े हैं।

बदमाशों की पहचान

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी संजय और दल्लूपुरा निवासी आशु के रूप में की है। तलाशी के दौरान उनके पास से सात मोबाइल फोन बरामद हुए, जो संभव है कि अन्य लूट की घटनाओं से जुड़े हैं। पुलिस को शक है कि दोनों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड हो सकता है और इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के लोगों पर महंगाई की मार, घर से कूड़ा देने पर ज़्यादा कटेगी जेब

महिला की बहादुरी की तारीफ

महिला के साहस की स्थानीय लोगों और पुलिस ने खुलकर सराहना की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि हर नागरिक ऐसी सतर्कता और साहस दिखाए, तो अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकते हैं। यह घटना नोएडा में अपराध के खिलाफ जनता की एकजुटता और साहस का उदाहरण बन गई है।