thooth ache

Home Remedies: ये घरेलू नुस्खा अपनाएं..बुढ़ापे में भी दांत नहीं टूटेंगे!

हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Remedy For Thooth Ache : यदि आपके दांतों में भी पीलापन, मुंह से बदबू या सड़न जैसी समस्याएं हैं तो आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। हम किचन में मौजूद 5 चीजों से बनी लड्डू के बारे में बताएंगे। जो न केवल दांतों को लम्बे समय तक मजबूत बना के रखेगा, बल्कि सभी तरह के इन्फेक्शन को भी ये दूर कर देगा। ऐसे में जानिए लड्डू और इसके विधि के बारे में:

क्या क्या चाहिए होगी सामग्री एक जावित्री, मरुआ के फूल, जायफल, तुलसी के सूखे पत्ते और गुड़

बनाने की विधि
आपको इन सारी चीजों को अच्छे से पीसना है इसके बाद गुड़ मिलाकर गोल गोल सी गोलियां तैयार कर लेनी है। उसे एक टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें, इसके बाद दो बार आप इसका सेवन करें। यदि लगातार एक महीने तक आप इसे खाते हैं तो दांत दर्द, सड़न जैसी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Pic: Social Media

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: 5 आदतों से Skin हो जाती है डैमेज..समय रहते करें कंट्रोल जरूरी

जानिए इसके अन्य उपायों के बारे में भी
एक ग्लास वार्म यानी गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर आप गरारा करें। इसके बाद कुल्ला कर इसे थूक दें। यदि ऐसा दिन में दो बार करते हैं दांत दर्द की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

यदि दांत दर्द के कारण चेहरा भी सूज गया है तो फिर आइस पैक से दिन में दो बार सिकाई करें। इससे आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा

हाइड्रोजन पैरोक्साइड और पानी को एक साथ बराबर की मात्रा में ग्लास में लें, इसके बाद इस मिश्रण से कुल्ला करें। लेकिन इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि पानी को भीतर नहीं निगलना है। इस नुस्खे से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

read: skin-care-take-care-of-your-face-in-summer-season-following-these-tips