Karwa chauth: दिल्ली-नोएडा में धुंध हुआ तो चांद दिखेगा या नहीं?

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Delhi-NCR News: दिल्ली-एनसीआर ही नहीं आज का दिन सबसे ख़ास और सबसे अलग है। आग सुहागिनें करवा चौथ का त्योहार मना रही है। दिल्ली समेत पूरे भारत में आज करवाचौथ भी है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सदा सुहागिन रहने के लिए यह व्रत करती हैं।

ये भी पढ़ें: Karwa chauth 2023: बॉलीवुड की ये हसीनाएं मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

पूरे दिन निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को करवा माता की पूजा करती हैं और कथा का पाठ भी करती हैं। फिर चांद देखने के बाद पति का आशीर्वाद लेकर ही अपन व्रत खोलती हैं। लेकिन इस साल दिल्ली-NCR की हवा बेहद ज़हरीली हो गई है। लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। इन सबके बीच बड़ा सवाल ये कि कहीं प्रदूषण की वजह से चांद देर से ना दिखे। हालांकि मौसम विभाग ने आज के मौसम को साफ बताया है। चांद दिखेगा या नहीं इसपर भी सवाल है क्योंकि पिछले साल पत्नियों ने बड़ी मुश्किल से चांद देखकर व्रत तोड़ा था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR की हवा ज़हरीली..ग्रेटर नोएडा का भी बुरा हाल..जानिए क्यों?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Karwa Chauth 2023: कब है करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हुई हवा
दिल्ली-एनसीआर में पलूशन का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार यानी 31 अक्टूबर को एक दो जगह तो AQI 440 पहुंच गया। वहीं कई इलाकों में AQI 300 के आस-पास नोट किया गया। एनसीआर इलाकों की बात करें तो नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में एयर क्वॉलिटी काफी बढ़ गई है। ऐसे में चांद देखने में परेशानी हो सकती है। पलूशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी सीरियस दिखा। उसने 5 राज्यों से इसपर काबू पाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर सवाल पूछा। अदालत ने दिल्ली पंजाब, उत्तर प्रदेश,हरियाणा और राजस्थान से सवाल किया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में आज स्मॉग छाया रहा। अगले दो से तीन दिनों तक स्मॉग दिल्ली एनसीआर में बना रह सकता है।
कैसा रहेगा अगले 5 दिन का मौसम जान लीजिए
दिल्ली मौसम विभाग ने आज और अगले 5 दिन के मौसम का अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 नवंबर को आसमान साफ रहेगा लेकिन हल्की धुंध से सुबह की शुरुआत होगी। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं आगे आने वाले दिनों की बात करें तो आसमान साफ रहेगा लेकिन धुंध और पलूशन का स्तर बढ़ा रहेगा।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi