Vastu Tips: पिरामिड से करें आज ही वास्तु दोषों को ठीक, इन जगहों पर रखने से मिलेगा लाभ

Vastu-homes

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के मुताबिक घर में कुछ वस्तुओं को आप सही जगह पर रखते हैं तो घर में आने वाले वास्तु दोष दूर ( Vastu Dosh) दूर हो जाते हैं। जिस भी घर का वास्तु दोष ठीक रहता है वहां किसी तरह की वास्तु संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। आज के समय हर कोई वास्तु से जुड़ी चीजों का खास ख्याल रखता है, लेकिन भाग दौड़ के चलते ध्यान नहीं दे पाता है।

पुराने समय में जब घर बनवाया जाता था तो वास्तु शास्त्र की आठ दिशाओं के उपर खास तरह से ध्यान दिया जाता था। लेकिन आज के समय लोग इतना ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में वास्तु के कुछ ये छोटे छोटे से उपाय हैं जिन्हें अपनाकर बिगड़े कामों को ठीक किया जा सकता है।

ऐसे में जानिए कि वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में यदि पिरामिड रखते हैं तो उससे कौन कौन से फायदे होते हैं और इसे किस ओर रखना फायदेमंद होता है।

घर के इस और रखें पिरामिड

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पिरामिड रखने से सारे बिगड़े काम बनने लग जाते हैं। घर में पिरामिड रखने से आय यानी कि इनकम की वृद्धि होती है। घर के जिस हिस्से में लोग अपना सबसे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। वहीं, आपको पिरामिड जरूर रखना चाहिए। वहीं, पिरामिड ऊर्जा के संचार को भी बढ़ाता है। पिरामिड को रोज देखने से निगेटिविटी दूर हो जाती है। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और एकाग्रता में भी बढ़ोतरी करता है।

धन के लिए सबसे बेहतरीन पिरामिड को चुनें

घर में चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखना बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। ज्यादा कॉस्टली पिरामिड नहीं खरीद सकें तो लकड़ी से तैयार पिरामिड को भी रख सकते हैं। पिरामिड के अलावा इसके तस्वीर को लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है।