‘मेरे राम..सबके राम’..किताब के लेखक हैं फज़ले गुफ़रान

एजुकेशन

Jyoti Shinde,Editor

हम सभी ने कभी ना कभी भगवान श्री राम के बारे में जरूर पढ़ा है। रामचरित मानस की चौपाईयां पढ़ी है..रामायण का पाठ किया है…या टीवी पर रामायण सीरियल देखा है। और उसे अपने जीवन में ढालने की कई बार कोशिश भी की है। अयोध्या में जन्मे, माता सीता से विवाह..14 साल का कठोर वनवास…भगवान श्रीराम ने ये संदेश देने की कोशिश भी कि है कि कैसे संकट की घड़ी में बिना धैर्य खोए निडरता और मर्यादा के साथ आप सत्य का साथ देकर असत्य पर विजय प्राप्त कर सकते हैं.. भगवान श्रीराम की इसी जीवनी को किताब ‘मेरे राम..सबके राम’ के ज़रिए वरिष्ठ पत्रकार फज़ले गुफ़रान ने सरल शब्दों में उकेरने की कोशिश की है।

pic-social media

क्यों पढ़ें ‘मेरे राम सबके राम’ ?

पिछले कुछ सालों में हुईं राजनीतिक घटनाओं को देखें तो लगने लगा कि ये वो राम नहीं जो रोम रोम में बसते हैं। लेकिन फिर मैंने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक फजले गुफरान कि नई किताब ‘मेरे राम सबके राम’ पढ़ी। इन्होंने अपनी किताब में श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम होने का मतबल समझाया।

फज़ले गुफ़रान की किताब की ख़ासियत

गुफरान कि किताब सच्चे अर्थों में एक मुकम्मल किताब है। इस किताब में राम के अवतार लेने से लेकर उनके जल समाधि लेने तक की जीवन यात्रा है। राम के आदर्श जीवन को पढ़ने के बाद पता चला कि मनुष्य होने का मतलब क्या है, एक पुत्र होने का मतलब क्या है, एक भाई होने का मतलब क्या है, और सबसे बढ़कर एक पति होने का मतलब क्या है!

किसी का जीवन इतना विशाल भी हो सकता है कि उस पर सैकड़ों हजारों किताबें लिखी जाएं, नाटक रचे जाएं, महाकाव्य की रचना कि जाए! इतने के बाद भी ऐसा लगता है कि अभी बहुत कुछ है जो लिखा जाना बाकी है और अभी बहुत कुछ है जिसे पढ़े जाने की जरुरत है। लेकिन इस बहुत कुछ के बारे में अब सोचने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब आपके हाथ में ‘मेरे राम सबके राम’ है जो आपको एक ऐसे जीवन की यात्रा पर ले जाएगी जो न सिर्फ सच्चे और आदर्श मनुष्य से रूबरू कराएगी, बल्कि सच्चे धर्म से भी मिलवाएगी और उस सच्चे समाज से भी जिसके निर्माण के लिए कोशिश हो रही है।

‘मेरे राम सबके राम’ एक ऐसी किताब है जो भारत के युवाओं को जागरूक भी करती है और श्रीराम के आदर्श पर चलने का रास्ता भी बताती है। आज विश्व भर में 300 से भी अधिक रामायण मौजूद हैं जो विभिन्न देशों की विभिन्न भाषाओं में रचित हैं। सिनेमा से लेकर साहित्य तक, लोककथाओं से लेकर नाटकों तक, हर जगह श्रीराम के जीवन की अदभुत गाथा मौजूद है। श्रीराम की जीवनी तो एक ही है लेकिन इनके जीवन को जितने लोगों ने चुना है, पढ़ा है वो सभी जानते हैं कि उनके जीवन के कितने आयाम हैं जो हमें दिखाई ही नहीं दे रहे।

प्रभात प्रकाशन से आई फजले गुफरान कि यह किताब वाकई में एक सम्पूर्ण किताब कही जाएगी। इस किताब को लिखने में दर्जनों किताबों से शोधपरक जानकारियां ली गई हैं। इसलिए पाठकों के लिए तो यह किताब बहुत रोचक बन पड़ी है। श्रीराम कि पौराणिक बातों को तो अक्सर लोग जानते हैं लेकिन क्या कोई ऐतिहासिक बातों को भी जानता है? न के बराबर लोग जानते हैं। लेकिन इस किताब में इतिहास और विज्ञान के शोध ग्रंथों से तथ्य लेकर ये प्रमाणित किया गया है कि श्रीराम का इतिहास क्या है!

इस किताब का सबसे रोचक पहलु इसके अध्यायों की विविधता है जो श्रीराम के जीवन को समझने में आसानी पैदा करती है। श्रीराम के बारे में तो आप सभी बहुत कुछ जानते हैं, क्योंकि वो आपके आराध्य हैं। लेकिन अभी बहुत कुछ ऐतिहासिक रूप से जानना जरुरी है इसलिए ही इस किताब की रचना की गई है।

इस किताब को लिखने में फजले गुफरान ने ऐसी बहुत सी बातों का ध्यान रखा है जो बेहद जरुरी चीज है। मसलन कि – फजले ने इस किताब के शीर्षक के जरिये ही ये संदेश दिया है कि श्रीराम पर पूरी दुनिया के हर इंसान का हक बनता है कि सब उन्हें प्यार करें। किसी एक धर्म या एक देश के श्रीराम हो ही नहीं सकते क्योंकि उन्होंने पुरे विश्व का मार्गदर्शन किया है। क्योंकि राम तो हम सबके हैं और हम सबके लिए बहुत प्यारे भी हैं।

किताब मेरे राम सबके राम के लेखक वरिष्ठ पत्रकार फज़ले गुफ़रान बिहार के सीतामढ़ी से हैं। मुस्लिम समाज से होने के बाद भी उन्होंने सनातन धर्म के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की महिमा को बहुत ही खूबसूरत तरीके से किताब में वर्णित किया है। प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित इस किताब को आप भी महज 300 रुपए खर्च करके मंगवा सकते हैं।

न्यूज़24, Zee न्यूज़, हिंदुस्तान टाइम्स समेत कई महत्वपूर्ण संस्थानों में अहम जिम्मेदारी निभा चुके फज़ले गुफ़रान की दो किताबें पहले भी चुकी हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से फजले गुफ़रान और उनकी किताब मेरे राम सबके राम को ढेर सारी शुभकामनाएं।

फज़ले गुफ़रान की किताब Amazon,Flipcart पर उलब्ध है। ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Mere Ram Sabke Ram “मेरे राम सबके राम” Book in Hindi – Fazle Gufran

https://amzn.eu/d/0caGij0

Take a look at this Mere Ram Sabke Ram Book in Hindi – Fazle Gufran on Flipkart https://dl.flipkart.com/s/T9pxYXuuuN

Read: Fazle Gufran-Senior Journalist-Book-Mere Ram-Sabke Ram-Khabrimedia-Latest Education News