Expressway Toll: यूपी के इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत लाने वाला है।
Expressway Toll: उत्तर प्रदेश में लखनऊ से कानपुर के बीच बनने वाला नया 6-लेन एक्सप्रेसवे (Expressway) यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों की घोषणा कर दी है। सबसे खास बात यह है कि रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों (Vehicle Drivers) के लिए सालाना पास (Annual Pass) की सुविधा दी जाएगी, जिसकी कीमत केवल 3 हजार रुपये तय की गई है। इस पास के जरिए रोजाना लगभग 15 रुपये का टोल देना होगा, जिससे यात्रा बेहद किफायती हो जाएगी।

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
एक घंटे में तय होगी लखनऊ-कानपुर की दूरी
नए एक्सप्रेसवे (New Expressways) के शुरू होने के बाद लखनऊ से कानपुर तक की लगभग 90 किलोमीटर की दूरी अब सिर्फ एक घंटे में पूरी की जा सकेगी। फिलहाल इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम और धीमी रफ्तार के कारण तीन घंटे तक का समय लगता है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण 6 लेन में किया जा रहा है, जिसे भविष्य में जरूरत के अनुसार 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह आधुनिक सड़क अगले 50 वर्षों तक बढ़ते यातायात का भार झेलने में सक्षम होगी।
टोल शुल्क और यात्रियों के लिए सुविधाएं
NHAI के अनुसार, सामान्य यात्रियों के लिए एक तरफ का टोल 125 रुपये तय किया गया है। लेकिन, सालाना पास धारकों को इसमें भारी छूट दी जाएगी। जिससे रोजाना केवल 15 रुपये के करीब टोल लगेगा। यह सुविधा मुख्य रूप से गैर-व्यावसायिक वाहनों जैसे निजी कारों और दोपहिया वाहनों के लिए होगी। वहीं, व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल शुल्क अलग से तय किया जाएगा और फिलहाल उन्हें किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक में आएगी कमी
नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले ट्रैफिक का लगभग 50 से 60 प्रतिशत हिस्सा कम हो जाएगा। इससे पुरानी सड़क पर जाम की समस्या में बड़ी कमी आएगी और यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव होगा। अनुमान है कि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 40 हजार वाहन गुजरेंगे, जिससे लखनऊ और कानपुर के बीच आवागमन और भी तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Google: गूगल ने की अब तक की सबसे बड़ी छँटनी, कंपनी में हड़कंप
सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से लैस एक्सप्रेसवे
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे, ईवी चार्जिंग स्टेशन, और एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन आधुनिक सुविधाओं से यह मार्ग और भी सुरक्षित बनेगा। वर्तमान में निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है और इसे जल्द ही जनता के लिए खोलने की उम्मीद है।
