लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब AAP में विस्तार..स्वर्ण सलारिया बने उपाध्यक्ष

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने संगठन विस्तार करते हुए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। वहीं गुरदासपुर से स्वर्ण सलारिया (Swarna Salaria) उपाध्यक्ष बने। बुधवार को पार्टी ने करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में पदाधिकारी बनाया है। कुछ दिन पहले पार्टी जॉइन करने वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिली है। पढ़िए पूरी खबर….
ये भी पढ़ेः लोकसभा चुनाव बादल परिवार की राजनीति का अंत होगा:CM मान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
गुरदासपुर से बीजेपी छोड़ ‘आप’ में शामिल हुए स्वर्ण सलारिया (Swarna Salaria) को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि डॉ. केडी सिंह और राजिंदर रीहल को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलका में कैप्टन हरजीत सिंह को लोकसभा वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

इसके अलावा अल्पसंख्यक विंग में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी का लक्ष्य सभी 13 लोकसभा सीटों को फतह करना है। क्योंकि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पहले ही पंजाब में इस बार 13-0 का नारा दे चुके हैं।

बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोग किए शामिल

पार्टी की तरफ से जिला से लेकर स्टेट तक संगठन के सभी विंगों में नई तैनाती की गई हैं। इसमें जिला स्तर के डॉक्टर विंग, एक्स इंप्लाई विंग, स्वर्णकार विंग, ट्रांसपोर्ट विंग, इंटेक्चुअल विंग और बीसी विंग शामिल है। बीसी विंग में सबसे ज्यादा लोगों को जगह दी गई।

पार्टी ने संगठन को इस तरह मजबूत किया है कि ब्लॉक व गली तक उनकी पहुंच संभव हो पाए। इससे पहले भी पार्टी इस तरह इतने बड़े स्तर पर नियुक्तियां कर चुकी है।

आपको बता दें कि गत सप्ताह जब आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दो दिवसीय पंजाब दौरे पर आए थे, उस समय तय हो गया था कि अब संगठन का विस्तार किया जाएगा । अमृतसर में ही उन्होंने पार्टी के कई सीनियर नेताओं से मीटिंग की थी।

पार्टी इस चुनाव को काफी गंभीरता से ले रही है। क्योंकि इसके बाद पार्टी को 2 मुख्य चुनाव का सामना करना है। इसमें पंचायत चुनाव व दूसरे पांच नगर निगमों के चुनाव है। इसके अलावा जो मंत्री और विधायक ने इस बार चुनावी मैदान में उतारे हैं, अगर वह जीतने में कामयाब रहते है, तो उनकी सीटों पर भी उप चुनाव होने हैं।