Electric Car: इलेक्ट्रिक कार-बाइक खरीदने वालों के लिए सामने आई गुड न्यूज
Electric Car: अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार-बाइक (Electric Car-Bike) खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कार-बाइक खरीदने वाले लोगों को अब चार्जिग की समस्या नहीं होगी। एनसीआर (NCR) के गाजियाबाद (Ghaziabad) शहर में 20 जगहों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन (EV Charging Station) बनाने का रास्ता साफ हो गया है। निगम और कंपनी ने इससे जुड़ी तकनीकी समस्या को दूर कर दिया है। निगम संबंधित कंपनी को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है। कॉन्ट्रैक्ट होने के साथ ही इस महीने ई-चार्जिंग स्टेशन (E-Charging Station) बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा। इससे हजारों की संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढे़ंः Delhi से देहरादून, इस महीने से फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी
गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए भी खूब प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी ज्यादा सुधार नहीं हो रहा है। डीजल और पेट्रोल वाहनों से भी तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है। निगम ने इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को सुविधा देने के लिए शहर में 20 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना बना ली थी।
चार्जिंग स्टेशन पीपीपी मॉडल (PPP Model) के आधार पर बनाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक कंपनी का चयन भी कर लिया था, लेकिन कुछ अड़चन की वजह से कंपनी काम शुरू नहीं कर रही थी। बीते दिनों कंपनी और निगम अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। इसमें सभी दिक्कतों को दूर कर लिया गया। निगम अधिकारियों ने कंपनी को ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कहा है। इसके लिए कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। अगले हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट होने के बाद ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
हर यूनिट पर एक रुपये निगम को मिलेंगे
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन से 2 तरह से चार्ज लिया जाएगा। धीमी गति से चार्ज होने वाली गाड़ियों के ड्राइवरों से 8 रुपये प्रति यूनिट ली जाएगी। वहीं हाई स्पीड से चार्ज होने वाले वाहन के ड्राइवरों से हर यूनिट खपत पर 15 रुपये लिए जाएंगे। प्रत्येक यूनिट पर एक रुपये निगम को जाएंगे। आपको बता दें कि गाजियाबाद शहर में 4 हजार इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स हैं, धीमी गति से चार्ज होते हैं।
गाजियाबाद (Ghaziabad) में 38 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं। फिलहाल ड्राइवरों के सामने अपनी गाड़ियों को चार्ज करने की समस्या आ रही है। शहर में पर्याप्त ई-चार्जिंग स्टेशन नहीं हैं। इस वजह से लोग ई-व्हीकल खरीदने से बचते हैं। आने वाले दिनों में निगम इस समस्या को दूर कर देगा।
ये भी पढ़ेंः Aadhar Card: बच्चों के आधार कार्ड के लिए UIDAI ने दी ख़ास सुविधा
यहां बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
सिटी जोन- रेत मंडी नंदग्राम रोड, राजनगर एक्सटेंशन मेन रोड, हिंडन पेट्रोल पंप, हिंडन श्मशान पार्किंग, साईं उपवन, पटेल मार्ग जीटी रोड, नया बस अड्डा।
मोहननगर जोन- हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, मोहननगर टी प्वाइंट, अर्थला मेट्रो स्टेशन, राजेंद्र नगर l
वसुंधरा जोन- कनावनी पुलिया और सौर ऊर्जा मार्ग
विजयनगर जोन- ताज हाईवे, क्रॉसिंग रिपब्लिक, अकबरपुर बहरामपुर
कविनगर जोन- गोविंदपुरम, मेरठ रोड दुहाई, डायमंड फ्लाईओवर, विवेकानंद रेलवे ब्रिज l
विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त ने कहा कि ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम इस महीने शुरू हो जाएगा। इस बारे में संबंधित कंपनी से कहा गया है। ई-चार्जिंग स्टेशन से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा।
