Noida-ग्रेटर नोएडा के बिल्डर सावधान..बकाया नहीं दिया तो..!

दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Greater Noida News: जरा सोचिए..नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों पर प्राधिकरण का 40 हजार करोड़ का बकाया है। 2 लाख यूनिट को अभी तक OC नहीं मिला है। वहां फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री अगर सोच रहे हैं तो ये दोष उनका नहीं उन बिल्डरों का है जो फ्लैट बायर्स का पैसा खाकर बैठे हैं।

लेकिन अब दोनों अथॉरिटी नोएडा और ग्रेटर नोएडा ने मिलकर होम बायर्स के लिए नई कार्ययोजना बनाई है। जिसके तहत दोनों अथॉरिटी होम बार्यस की सुविधा के लिए 6 सूत्रीय कार्ययोजना पर काम करने जा रहा है। इसमें उन बिल्डर योजनाओं के आवंटन रद्य किया जाएगा जिनका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इस कार्ययोजना में को-डेवलर्स के जरिए आंशिक परियोजना को पूरा करने की अनुमति देना।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: पंचशील हाइनिस में फिर ‘हल्लाबोल’

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Traffic Alert: चालान ना भरने वालों के लिए नया फरमान

इस योजना में ज्यादा बकाया होने पर उसको रि-शिड्यूलमेंट करना और इसके बाद भी बिल्डर नहीं मानते तो रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

सहूलियत के लिए कोई स्कीम लाई जाएगी-एसीईओ प्रभास कुमार
इसके साथ ही अमिताभ कांत की रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ प्रभास कुमार के मुताबिक अमिताभ कांत की रिपोर्ट को समझा जा रहा है आगामी बोर्ड बैठक में बिल्डर और बायर्स दोनों की सहूलियत के लिए कोई स्कीम लाई जाएगी।

इसके बाद भी नोएडा और ग्रेटरनोएडा में करीब दो लाख यूनिट ऐसी है जिनको अब तक आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) नहीं मिला है। इसका पता अथॉरिटी को भी नहीं है कि इनका निर्माण हुआ है या नहीं। बड़ी बात ये है दोनों ही प्राधिकरण में ये यूनिट अप्रूव है। जिन पर अब पजेशन मिल जाना चाहिए था। यानी कि इन यूनिटों के लिए भी बायर्स ने बुकिंग अमाउंट या इससे कही ज्यादा पैसा बिल्डर को दे दिया है।

बिल्डरों पर दोनों अथॉरिटी का कुल मिलाकर 40657.7 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। इसमें से 26579 करोड़ रुपए नोएडा अथॉरिटी और 14309 करोड़ रुपए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर बकाया है। अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि अगर कोई प्रोजेक्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ है तो उसका आवंटन रद्द कर देना चाहिए। लीज डीड के अनुसार जमा राशि में कटौती करने के बाद, शेष धनराशि को एस्क्रो खाते में रखा जाना चाहिए, और आनुपातिक राशि प्रभावित घर खरीदारों को लौटा दी जानी चाहिए।
अब तक 2 लाख यूनिट को नहीं मिला OC
नोएडा ग्रेटरनोएडा अथॉरिटी ने बिल्डर परियोजनाओं के अनुसार कुल 43,1064 यूनिट सेक्शन है। इसमें 212752 यूनिट के लिए अथॉरिटी ने ओसी जारी की। यानी अब तक 218312 यूनिट को ओसी ही जारी नहीं की गई। जिनका निर्माण कब तक होगा इसकी जानकारी प्राधिकरण के पास नहीं है।
1.6 लाख यूनिट की हुई रजिस्ट्री
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब तक कुल 161687 की रजिस्ट्री हो सकी है। इसमें नोएडा अथॉरिटी ने 65277 और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने 96410 यूनिट की रजिस्ट्री की है। अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि नए रास्तों और ऑप्शन तरीकों से रजिस्ट्री को बढ़ाया जाएगा।

नोएडा और ग्रेटरनोएडा में बिल्डर परियोजना
नोएडा 118 बिल्डर प्रोजेक्ट 24 पेड और कुल ओसी 169250
ग्रेटरनोएडा 191 बिल्डर प्रोजेक्ट 50 पेड और कुल ओसी 261814

20 बिल्डर खोलेंगे एस्क्रो
नोएडा में कुल 59 बिल्डर है। जिनको एस्क्रो खाते खुलवाना है। सीईओ लोकेश एम ने इनको 26 अगस्त तक का समय दिया था। लेकिन अब तक सिर्फ दो बिल्डरों के खाते खुले है। अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह में 20 बिल्डर और एस्क्रो खाते खोलेंगे। हालांकि सभी बिल्डरों को एस्क्रो खाता खुलवाना है। ऐसा नहीं करने पर बिल्डरों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi