Dr. Amit Arya has been appointed Vice Chancellor of Dada Lakhmi Chand State University, Rohtak.

Dr. Amit Arya: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अमित आर्या की धमाकेदार पारी

TV डिजिटल
Spread the love

इंडिया न्यूज के पूर्व संपादक राणा यशवंत ने Dr. Amit Arya को कुछ इस तरह दी बधाई…

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. अमित आर्य(Dr. Amit Arya) को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी, रोहतक का कुलपति नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने इस नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। डॉ. आर्य की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि या उनके 70 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए प्रभावी रहेगी। यह अवधि उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मानी जाएगी। राज्य सरकार की सलाह पर नियुक्ति की शर्तें और नियम निर्धारित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: TRP News: आ गई TRP, आपका फेवरेट न्यूज़ चैनल किस नंबर पर है?

मूल रूप से हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले अमित आर्य(Dr. Amit Arya) ढाई दशक से भी ज्यादा समय तक पत्रकारिता में रहे। अमित आर्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और छात्र आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वह हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के सचिव रहे हैं।

अमित आर्य 2014 से लेकर 2019 तक अमित आर्य मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रहे थे। इस दौरान चंडीगढ़ में उन्होंने पांच साल तक अपने पद और दायित्व का निर्वहन किया। इसके बाद करीब चार साल से अमित आर्य दिल्ली और चंडीगढ़ दोनों जगह मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का दायित्व निभा रहे थे।  

अमित आर्य ने अपने करियर की शुरुआत ‘बी.ए.जी फिल्म्स’ से की थी। फिर ‘दैनिक भास्कर’, शिमला के स्टाफ रिपोर्टर और ‘दैनिक भास्कर’ चंडीगढ़ में हिमाचल पेज के प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद वह दोबारा ‘बी.ए.जी’ के साथ जुड़ गए और कई वर्षों तक वहां अपनी सेवाएं दीं। अमित आर्य ‘इंडिया टी.वी’ में असाइनमेंट के शिफ्ट इंचार्ज भी रह चुके हैं।

वह ‘इंडिया न्यूज’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे और उन्होंने एडिटर (इनपुट) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इसके बाद वह कुछ समय ‘लाइव इंडिया’ में भी रहे। साथ ही उन्होंने ‘पी7’ न्यूज चैनल में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। ‘इंडिया न्यूज’ की दूसरी पारी के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने बतौर हेड ‘इंडिया न्यूज’ हरियाणा की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व भी किया था। इसके अलावा वह ’एम.एच1’ न्यूज की लांचिंग टीम का हिस्सा भी रहे। यहां उन्होंने संपादक (इनपुट) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली।  

ख़बरीमीडिया की ओर से डॉ. अमित आर्य को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

डॉ. अमित आर्या को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया न्यूज के पूर्व संपादक राणा यशवंत ने कुछ इस तरह बधाई दी है