Republic भारत का ये शो गजबे धमाल किए हुए है…

TV

अर्नब गोस्वामी(Arnab Goswami) के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) के स्टार एंकर सैयद सुहेल (Syed Sohail) के 9PM शो ये भारत की बात है(Ye Bharat Ki Baat hai)  की बात ही कुछ और है। तभी तो इसका तोड़ मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज भी नहीं तलाश पा रहे हैं। यही वजह है कि रिपब्लिक भारत का 9 बजे का प्राइम टाइम शो अच्छे-अच्छे न्यूज़ चैनलों और उनके आकाओं पर भारी पड़ रहा है।

सैयद सुहेल(Syed Sohail) रिपब्लिक भारत के 9 बजे के शो ‘ये भारत की बात है’ कि औसत टीआरपी करीब 20 % है। दूसरे नंबर पर न्यूज़18 इंडिया और उसके संपादक किशोर अजवाणी का शो ‘सौ बात की एक बात‘ है जिसकी TRP 16.2% है। तीसरे नंबर पर इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का शो ‘आज की बात है‘..रात 9 बजे के इस शो की टीआरपी 13.7% है। वहीं आजतक के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी का शो ब्लैक एंड व्हाइट 12% टीआरपी के साथ चौथे नंबर पर काबिज़ है।

एंकरिंग में अपनी अलग पहचान रखने और अपने प्रोग्राम में ग्राफिक्स को ज्यादा तरजीह  देने वाले सैयद सुहेल और उनकी टीम प्रोग्राम को लेकर बेहद संजीदा है। जिसका नतीजा सबके सामने है। शो आज से नहीं बल्कि महीनों से 9 PM का नंबर-1 न्यूज़ शो बना हुआ है।  

READ: Ye Bharat Ki Baat hai, Syed Suhail, khabrimedia, Latest Breaking News, 9pm Prime Time Show