Noida: नोएडा से ग्रेटर नोएडा पहुंचना होगा आसान, चलने जा रही है डबल डेकर बस
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में परिवहन व्यवस्था (Transport System) को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में नोएडा की सड़कों पर बहुत ही जल्द डबल डेकर बस (Double Decker Bus) दौड़ती नजर आएंगी। पहले 2 बसें मोरेना डिपो (Morena Depot) से लेकर परी चौक तक चलेंगी। इसके बाद जरूर के हिसाब से जेवर तक डबल डेकर बसें चलाई जाएंगी। प्रेबंधन को जल्द ही बस मिल जाएंगी। शासन के स्तर पर प्रदेश में पहले चरण में 20 बसों का संचालन होना है। बता दें कि इनमें से 2 बसों का संचालन नोएडा से किया जाएगा। जेवर की तरफ भी यात्रियों की संख्या पर्याप्त है।

ये भी पढे़ंः Noida: नोएडा की इस सोसायटी में दहशत में फ़ैमिली, वजह जान लीजिए
जल्द शुरू होगी बस सेवा
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले ही शासन स्तर की मीटिंग हुई। इसमें तय हुआ कि गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में 2 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इसका प्रयोग 2 बसों से किया जा रहा है। जैसे ही यह प्रयोग सफल होता है डबल डेकर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएंगी। मोरना से परी चौक और जेवर तक इस समय CNG बसें चल रही है। ये बसें सेक्टर -37 से परी चौक तक भी चक्कर लगाती हैं। बता दें कि इस रूट पर बसों के संचालन की प्रक्रया तेज हो गई है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के मुताबिक नोएडा डिपो से परी चौक तक अभी साधारण बसें चलती हैं, लेकिन 15 मई के बाद डबल डेकर बसों को चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि डबल डेकर बस का एक मुख्य लाभ इसकी बढ़ी हुई यात्री क्षमता है। उन्होंने बताया कि 2 बसें मोरेना डिपो से लेकर परी चौक तक चलेंगी। दो स्तरों का उपयोग करके डबल डेकर बसें एकल स्तरीय बसों की तुलना में ज्यादा यात्रियों को ला और ले जा सकती हैं। इससे व्यस्त मार्गों पर आवश्यक वाहनों की संख्या कम हो जाती है। बसें मिलने के बाद इसके स्टॉप चिह्नित किए जाएंगे। साथ ही किराये और समय का निर्धारण भी किया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Delhi से जयपुर सफर करने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई
चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार
मोरना डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। जैसे ही यहां बिजली कनेक्शन हो जाएगा तैसे ही बसों की चार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अलीगढ़, आगरा समेत अन्य जनपद से होकर अपनी जगह की ओर जाने वाली इलेक्ट्रिक बसें भी यहां पर चार्ज हो जाएंगी।
नोएडा में पुराने वाहनों के रजिट्रेशन रद्द होंगे
वहीं दूसरी तरफ नोएडा परिवहन विभाग (Noida Transport Department) ने हर माह जिले में औसतन तीन हजार पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने का लक्ष्य रखा है। विभाग के मुताबिक समय सीमा पूरी कर चुके पुराने वाहनों का पहले रजिस्ट्रेशन सस्पेंड और फिर उसे कैंसिल कर दिया जाता है। रजिस्ट्रेशन छह माह के लिए सस्पेंड किया जाता है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर से बाहर दूसरे जिले में वाहन को ले जाने के लिए व्यक्ति परिवहन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।
