चंडीगढ़ में कोहरे-ठंड का डबल अटैक..दर्जनों उड़ानें रद्द..स्कूल की टाइमिंग बदली

पंजाब

Punjab News: पंजाब में इन दिनों ठंड के साथ साथ कोहरा (Fog) भी लोगों की परेशानी बना हुआ है।। आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड से अभी लोगों को राहत मिलने के आसार भी नहीं नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 9 जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल रहने वाले हैं। खराब मौसम और कोहरे के कारण शुक्रवार को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 14 फ्लाइट कैंसिल हो गईं। वहीं 19 उड़ाने अपने निर्धारित समय से देरी से चल पाई।
ये भी पढ़ेंः पंजाब में ज़मीन के इंतकाल के लिए नहीं खाने होंगे धक्के.. 6 जनवरी को लगेगा स्पेशल कैंप

Pic Social Media

सुबह के समय विजिबिलिटी 60 मीटर होने के कारण सुबह 9:00 बजे तक की सभी उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया। तापमान भी धीरे धीरे और गिरता जा रहा है।

ट्रेन यातायात पर भी दिखा असर

घने कोहरे की वजह से ट्रेन यातायात पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसमें दिल्ली कालका शताब्दी अपने निर्धारित समय से 40 मिनट लेट चली। साबरमती जम्मू एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चंडीगढ़ आई। वहीं मुदरई एक्सप्रेस भी 4 घंटे की देरी से सुबह 6:00 बजे चंडीगढ़ पहुंची है। इसी प्रकार कालका हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट लेट है।

अगले 4 दिन रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कल शहर का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वीरवार को सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस प्रकार रहेगा आगे का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 7 जनवरी को अधिकतम 17 डिग्री न्यूनतम 6 डिग्री, 8 जनवरी को अधिकतम 18 डिग्री न्यूनतम 7 डिग्री, 9 जनवरी को अधिकतम 19 डिग्री न्यूनतम 7 डिग्री, 10 जनवरी को अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की आशंका है।

ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ में सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों का समय में बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूल सुबह 9:30 से पहले नहीं खुल सकते हैं और शाम को 3 बजे या उससे पहले बंद करने होंगे। अभी तक सरकारी स्कूलों का समय 8:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक था। स्कूलों के समय में हुए बदलाव का मैसेज अभिभावकों के पास वॉट्सऐप पर आया है।

प्रशासन ने यह फैसला चंडीगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया है। प्रशासन का यह फैसला 8 जनवरी से लागू होकर 13 जनवरी तक रहेगा। क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक तापमान इसी प्रकार रहने की आशंका जताई है।