Vastu से संबंधित ना करें ये गलती..कर्ज में डूब सकते हैं

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: कर्ज अक्सर वो लोग भी लेते हैं जो अच्छे खासे पैसे कमा रहे होते हैं लेकिन कई बार विपरीत परिस्थितियों के चलते परेशानी में भी लोगों को लोन लेना पड़ जाता है। कारण चाहे जो भी हो लेकिन लोन लेना और फिर इसमें उलझते जाना भी कई बार वास्तु संबंधी दोष के कारण ही होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार एक आम सी सुई से लेकर दीवार की पेंटिंग तक सारी चीजें ही वास्तु दोष में शामिल होती हैं। वास्तु शास्त्र आपके जीवन को बहुत ही ज्यादा प्रभावित करता है। इसलिए वस्तु से जुड़ी गलतियों और दोष से व्यक्ति को बचकर रहने की जरूरत होती है नहीं तो धन से जुड़ी समस्या और अधिक बढ़ती जा सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ऐसे में जानिए की वास्तु संबंधी किन गलतियों से व्यक्ति कर्ज में उलझ सकता है

हम अक्सर अपने रोजमर्रा के जीवन में छोटी छोटी गलतियों को करते हैं, जो कि हमें आगे वास्तु दोष की तरफ लेकर के जाती हैं। वास्तु दोष के कारण समृद्धि और सफलता में भी बाधा आ सकती है। ऐसे में जानिए दिन प्रतिदिन कौन कौन सी गलतियां हैं जो कि वास्तु दोष का कारण बनती हैं।

शाम के समय न लें किसी से उधार

वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय आपको उधार नहीं देना चाहिए। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के समय दूध, दही या नमक भी भूलकर आपको किसी को नहीं देना चाहिए। इससे धीरे धीरे आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती जाएगी।

यह भी पढ़ें: Kalava: मां लक्ष्मी जी को करना चाहते हैं खुश, इन 5 पेड़ों में बांधे कलावा

घर के बाहर न रखें कचड़ा

बहुत से लोग कूड़ा कबाड़ को घर के बाहर प्रवेश द्वार के पास रख देते हैं। लेकिन वास्तु विज्ञान के अनुसार कूड़ा कबाड़ को कभी भी प्रवेश द्वार के आस पास नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे घर की सुख समृद्धि प्रभावित होती है।

बिस्तर में न करें भोजन

बहुत से लोग अपने बिस्तर में बैठकर भोजन करते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार इसे बहुत बुरा माना जाता है। मान्यता अनुसार जो लोग बिस्तर में खाना खाते हैं वो कभी समृद्ध नहीं हो सकते हैं। और ये लोग कर्ज में डूबते चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: तुलसी के पौधे का सूखना अच्छा नहीं..ना करें इग्नोर

रसोई में झूठे बर्तन का पड़े रहना

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के खाने के बाद रसोई में झूठे बर्तन रखना बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। क्योंकि अशुद्ध बर्तन होने के कारण आप बीमार भी हो सकते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले आप बर्तन को जरूर साफ कर लें। क्योंकि इससे हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और आपके घर में समृद्धि भी बढ़ेगी।

READ: Vastu Tips, Astro Tips, Vastu Tips In Hindi,khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi