Festival Vastu Tips: त्योहार के दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना होगा दुष्परिणाम

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Festival Vastu Tips: सारे त्योहार भारतीय संस्कृति के अहम हिस्से हैं, जो कि सामाजिक संबंध, सांस्कृतिक अनुष्ठान, पारंपरिक मूल्य को मजबूती प्रदान करते हैं। ये त्योहार प्यार और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देते हैं। वहीं, भारतीय संस्कृति के वस्तु शास्त्र का भी बहुत ही ज्यादा महत्व है। ऊर्जा और संस्कृति को भी हमारे धर्म में अहम हिस्सा दिया गया है। वास्तु शास्त्र को मानना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

Pic: Social Media

गंदे व मैले कपड़े पहनने के नुकसान
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फेस्टिवल के समय घर में नकारात्मकता और बुरे ऊर्जा से बचने के भी कुछ नियम हैं। फटे और पुराने मैले कपड़े पहनने से व्यक्ति की ऊर्जा समृद्धि बाधित होती है। और ये भी माना जाता है कि ऐसे वस्त्र दुर्भाग्य और बीमारी की वजह बन सकते हैं।

अत्यंत महत्वपूर्ण काम
त्योहार के समय इस चीज को जरूर ध्यान में रखना चाहिए कि एक दूसरे से मिले तो प्यार और सम्मान की भावना होनी चाहिए और किसी का भी अपमान न करें या कटु वचन न बोलें। और उनके आशीर्वाद भी अत्यंत जरूरी है।

वाद – विवाद भी न करें
त्योहार में वाद विवाद से बचना चाहिए, क्योंकि कलह और कलेश से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सकता है। वहीं, ये सारी चीजें प्रगति को रोक सकती हैं।

घर में रखी हुई टूटी चीजों से
त्योहार के समय, घर की साफ सफाई और व्यवस्था की भी अहम जरूरत होती है। इससे चारों ओर नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है। इससे परिवार में अशांति का माहौल रहता है। ऐसे में त्योहारों के समय इन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News