Property News:न्यू नोएडा में गरीब-अमीर सब प्लॉट ले सकेंगे

गाज़ियाबाद दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Property News: अगर आप भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी कि NCR के आस-पास प्लॉट लेने का सोच रहे हैं तो यह खास ख़बर आपके लिए है। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) अब एनसीआर में निवेश का अच्छा मौका ला रही है। एनसीआर के भीतर दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (DNGIR) में आवास के सेक्टर में बड़े इंतजाम की रूपरेखा दिखाई दे रही है। न्यू नोएडा में मास्टर प्लान 2041 के तहत 1.5 लाख नए मकान बनेंगे। यह माकान 6.33 लाख लोगों के लिए तैयार किए जाने हैं। DNGIR में आबादी के लिए 1425.98 हेक्टेयर तय किया गया, जो पूरे क्षेत्र का 6.82 प्रतिशत होगा।

ये भी पढ़ेंः Noida: भंगेल एलिवेटेड रोड को लेकर अच्छी ख़बर आई

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में प्लॉट खरीदने वालों के लिए खुशखबरी

आबादी के क्षेत्रफल में से 581 हेक्टेयर में योजनागत आवास का निर्माण होगा। इसमें ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। हाईराइज इमारतें खड़ी होंगी। दूसरी तरफ 22 प्रतिशत में प्लॉट काटकर घर बनाए जाएंगे। DNGIR में जो 1.5 लाख नए मकान बनेंगे वह 6.33 लाख लोगों के लिए तैयार होंगे। इसके साथ ही DNGIR का 2810.52 हेक्टेयर में औद्योगिक विकास होगा।
40 वर्गमीटर तक के होंगे प्लॉट
मास्टर प्लान में हाउसिंग योजना में निम्न आय वर्ग के लिए कम से कम 40 वर्गमीटर तक के प्लॉट होंगे। ग्रुप हाउसिंग परियोजना के लिए कम से कम 5000 वर्गमीटर तक के प्लॉट का आवंटन होगा। ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए कोऑपरेटिव सोसायटियों के साथ ही शहरी विकास अथॉरिटी और हाउसिंग बोर्ड को भी महत्व दिया जाएगा। ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में पार्किंग, पार्क, दुकानें और अन्य संसाधन विकसित किए जाएंगे।
औद्योगिक परिसर में होंगे आवास
DNGIR में आर्थिक विकास और निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए वर्क-प्लेस-नेबरहुड मॉडल को अपनाते हुए औद्योगिक प्लॉट के सीमित क्षेत्र में नये घरों के निर्माण की अनुमति होगी। इसी कारण औद्योगिक सेक्टर को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के तहत विकसित किया जाएगा। इसी क्रम में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एरिया टाउनशिप स्कीम और यूपी प्राइवेट इंडस्ट्रियल एरिया पार्क स्कीम भी लाई जाएगी, जिससे औद्योगिक सेक्टरों में आवासीय पॉकेट किया जा सकेगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi