Dinesh Gautam: सीनियर एंकर दिनेश गौतम(Dinesh Gautam) ‘टीवी9’ (TV9) नेटवर्क में वापसी करने के साथ एक बार फिर अपना पुराना और लोकप्रिय शो लेकर आ रहे हैं। शो का नाम है ‘अड़ी’जिसका प्रसारण ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) पर सोमवार से शुक्रवार शाम 5.55 बजे किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: NDTV: NDTV में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसने ली धमाकेदार एंट्री?
दिनेश गौतम ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसका प्रोमो शेयर किया है। अपने ट्वीट में दिनेश गौतम ने लिखा है, ‘आइए फिर से लगाते हैं ‘अड़ी’ TV9 भारतवर्ष पर ?’।
दिनेश गौतम ने पहले भी TV9 भारतवर्ष पर ‘अड़ी’ नाम से शो होस्ट करते थे। उनकी ‘अड़ी’ शो की वापसी TV9 भारतवर्ष के दर्शकों के लिए निश्चित तौर पर एक बड़ी खबर है। उनके समर्थक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि दिनेश गौतम हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी करीब ढाई साल पुरानी पारी को विराम देकर टीवी9 में वापसी की है। दिनेश गौतम को टीवी पत्रकारिता में करीब 25 साल का अनुभव है। उन्होंने ‘जी न्यूज’, ‘लाइव इंडिया’, ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ और ‘इंडिया न्यूज’ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
ख़बरी मीडिया की तरफ से दिनेश गौतम को नए शो के लिए बहुत बधाई।
