न्यूज़ 18 में पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह की एंट्री

TV

सीनियर टीवी पत्रकार धर्मेंद्र सिंह ने न्यूज 18(News 18) का दामन थाम लिया है। धर्मेंद्र सिंह यहां Executive Editor  बनाए गए हैं।

इसके पहले धर्मेंद्र सिंह ज़ी न्यूज(Zee News) में बतौर Executive प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्टार न्यूज (ABP News) में दो साल तक स्पोर्ट्स प्रोड्यूसर(Sports Producer) काम करने के बाद धर्मेंद्र सिंह ने 2007 में टीवी टुडे ग्रुप के चैनल आजतक(Aaj Tak) में एंट्री ली। धर्मेंद्र को यहां भी स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी दी गई। आजतक में स्पोर्ट्स से जुड़े कई अहम शो में धर्मेंद्र ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। आजतक में 12 साल की लंबी पारी खेलने के बाद 2019 में धर्मेंद्र ने अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) को ज्वाईन किया। धर्मेंद्र यहां सीनियर न्यूज एडिटर बनाए गए। धर्मेंद्र यहां ईवनिंग शिफ्ट इंचार्ज की भूमिका में थे। हालांकि कुछ ही समय में धर्मेंद्र रिपब्लिक भारत से ज़ी न्यूज़ चले गए।

धर्मेंद्र कुमार सिंह को खबरी मीडिया की तरफ से नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ : Dharmendra kumar singh, News18, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *