अयोध्या जाने वाले भक्तों को फ्री में मिलेगा भोजन..ये है पूरी डिटेल

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश

Ayodhya: राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग लगभग पूरी हो जा रही हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लाखों की संख्या में राम भक्त देश-दुनिया के कोने-कोने से अयोध्या (Ayodhya) पहुंच रहे हैं। यहां रहने और खाने की समस्या लोगों के सामने आ रही है। लेकिन अयोध्या में बने कार सेवकपुरम (Sevakapuram) में रहने के साथ-साथ खाने का लाखों लोगों के लिए फ्री में ही व्यवस्था की गई है। कार सेवकपुरम के साथ-साथ पूरे अयोध्या में 30 भोजनालय का संचालन संघ के द्वारा हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में भोजन ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर से होगी सबकी नैया पार,1 लाख करोड़ का होगा कारोबार

Pic Social Media

सेवा में देश भर से पहुंचे हैं हजारों संघ सेवक

अयोध्या में बने भोजनालय में लाखों लोग रोजाना प्रसाद पा रहे हैं। जिनके लिए हजारों संघ सेवक व्यवस्था में लगे हुए हैं। इसमें संघ के साथ विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ रहने और खाने के इंतजाम में लगे हैं बल्कि कार्यकर्ताओं की मदद से चाय और मसाले की बड़ी खेप भी अयोध्या भेजी जा रही है। अयोध्या में आने वालों मेहमानों को रहने और भोजन की अच्छी व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से हो रही है। 22 जनवरी को धर्म नगरी अयोध्या में 80000 साधु संत समेत कई वीआईपी मेहमान आ रहे हैं। लिहाजा 23 जनवरी से लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या आएंगे। राम भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर श्री राम मंदिर ट्रस्ट युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।

आपको बता दें कि अयोध्या धाम में राम रसोई (Ram Rasoi) के नाम से एक रसोई चलती है, जहां आने वाले भक्तों को निशुल्क खाना मिलता है। ये रसोई पटना के हनुमान मंदिर ट्रस्ट की तरफ से चलाई जाती है। जहां हर रोज 2500 से 3000 लोग प्रसाद पाते हैं। आइए आपको इस राम रसोई के बारे में बताते हैं।

कहां है राम रसोई

अयोध्या के अमावा मंदिर (Amava Temple) में पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट (Mahavir Mandir Trust) की तरफ से राम रसोई का संचालन किया जाता है, इसमें हर महीने लगभग 90 हजार भक्तों को फ्री में प्रसाद कराया जाता है। रोज सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ‘राम रसोई’ में भक्तों को कूपन दिया जाता है। अलग-अलग जिलों और प्रवेशों से आने वाले भक्त यहां मजे से प्रसाद पाते हैं। आपको बता दें, रामलला दर्शन वाले रास्ते पर एक कार्यलय से भक्तों को भोजन के लिए कूपन दिया जाता है। इसी कूपन को दिखाकर आपको थाली मिलती है।

9 तरह का परोसा जाता है खाना

राम रसोई में भक्तों को 9 तरह के भोजन परोसे जाते हैं, इसमें दो तरह की सब्जी, कचौड़ी, चटनी, कतरनी चावल, अरहर दाल, कोफ्ता, आलू दम की सब्जी, देशी घी, तिलौड़ी, पापड़ शामिल होते हैं। इसके साथ ही दक्षिण भारत के लोगो को दाल की जगह पर सांभर भी दिया जाता है।

बिहार में सीतामढ़ी में पहले से सीता रसोई

बिहार के सीतामढ़ी (Sitamarhi) में पहले से ही सीता रसोई चल रही है, जहां दिन में 500 से 1000 लोग हर दिन आते हैं और रात में 200 से 500 लोग यहां पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए अयोध्या में भी राम रसोई की शुरुआत कर दी गई है।

अयोध्या कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग द्वारा
लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Lucknow International Airport) अयोध्या से पास का हवाई अड्डा है। लोग गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी हवाई अड्डों से भी आ जा सकते हैं।

ट्रेन से
फैजाबाद और अयोध्या जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं और लगभग सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से अच्छी तरह से कनेक्टेड हैं। रेल मार्ग से अयोध्या 128 कि.मी. दूर है। लखनऊ से 171 कि.मी. तो वहीं गोरखपुर से 157 कि.मी., प्रयागराज से और वाराणसी से लगभग 196 किलो मीटर की दूरी पर है। यहां से आप आराम से ट्रेन ले सकते हैं।

सड़क मार्ग
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) की बसों की सेवाएं 24 घंटे अयोध्या के लिए उपलब्ध हैं। और सभी स्थानों से यहां पहुंचना बेहद ही सरल हो गया है। लखनऊ से शहर 200 कि.मी. वाराणसी से 160 कि.मी. प्रयागराज से 140 कि.मी. और दिल्ली से 636 कि.मी. दूर है। वाराणसी, प्रयागराज और अन्य स्थानों से भी बसें अपने समय के अनुसार उपलब्ध हैं।