दीवाली पर दिल्ली से पटना, जानिए कब-कब चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

उत्तरप्रदेश दिल्ली बिहार

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Vande Bharat Express Train: दीवाली पर दिल्ली से पटना-यूपी जानें वालों के लिए खुशी की ख़बर है। अब दिल्ली (Delhi) से पटना (Patna) जानें के लिए यात्रियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा ऐसे यात्रियों के लिए पहली बार स्पेशल रेलगाड़ी के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) को शामिल किया गया है। 16 कोच वाली यह गाड़ी करीब साढ़े 11 घंटे में नई दिल्ली से पटना के बीच की दूरी को तय कर लेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Jammu: सिर्फ 6 घंटे में दिल्ली से वैष्णो देवी का सफ़र

Pic Socila Media

ये भी पढ़ेंः Delhi से सस्ता होगा नोएडा एयरपोर्ट..अमीर-गरीब सभी कर सकेंगे सफ़र

रेलवे के अनुसार, दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए दिल्ली से लाखों यात्री अगले माह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश अपने घर जाएंगे। इसे देखते हुए हर साल रेलवे उनके लिए पूजा स्पेशल रेलगाड़ियां चलाता है। इस साल भी अभी तक 52 विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन को हरी झंडी मिल गई है। यह ट्रेने दोनों दिशाओं से कुल 522 फेरे लगाएंगी। इनके माध्यम से लगभग 10 लाख लोगों के लिए सीट की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके साथ ही कुछ अन्य गाड़ियों का परिचालन करने को लेकर भी तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो इस वर्ष उत्तर रेलवे यात्रियों के लिए लगभग 18 लाख सीट उपलब्ध कराने की कोशिश में लगा हुआ है।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। नई दिल्ली से पटना के बीच यह गाड़ी नवंबर महीने में कुल छह फेरे लगाएगी।
कब कहां से चलेगी
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 7:25 बजे चलकर शाम 7 बजे पटना पहुंचेगी। 994 किलोमीटर लंबा यह सफर वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा करीब 11 घंटे 35 मिनट में पूरा करने की संभावना है। वापसी में 12, 15 और 17 नवंबर को यह ट्रेन पटना से सुबह 7.30 बजे चलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। प्रयागराज जंक्शन पर पांच मिनट और अन्य स्टेशनों पर केवल दो मिनट रुकेगी।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi